10 हजार का लालच देकर विधवा महिला की तस्करी:एक साल पहले पति की हुई मौत
मोतिहारी में ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सोमवार को पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के पास से एक महिला को बरामद किया है। यह गिरोह ज्यादातर विधवा औरतों को टारगेट करता था। इसके बाद उन्हें शादी और पैसों का लालच देकर राजस्थान में बेचने का काम करता था।
पुलिस ने बताया, गिरोह ने महिला को 10 हजार रुपए की नौकरी का लालच दिया था। उनलोगों का कहना था, बिना पति के बच्चे को पालना मुश्किल है। इसी वजह से तुम राजस्थान चलो और वहीं पर किसी व्यक्ति से शादी कर के या फिर नौकरी करते हुए बच्चों को अच्छे से पालना।
इस मामले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग ग्रुप से 3 महिलाएं और 2 पुरुष को अरेस्ट कर लिया है। इसमें से 2 पुरुष और 2 महिलाएं राजस्थान और एक बिहार की रहने वाली है। सभी आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोतिहारी के होटल में रूके थे आरोपी
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया, सोमवार की सुबह सूचना मिली की कुछ महिला-पुरुष एक होटल में रूके हैं। इसमें से 5 लोग बिहार के बाहर के बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मैं तुरंत उस होटल में पहुंचा।
वहां, एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को एक कमरे से 6 लोग मिले। जिसने पूछताछ पर पता चला कि ये सभी व्यक्ति ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह से जुड़े है। गिरोह के कब्जे से पीड़ित महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
आरोपियों ने कहा, हमलोग करीब 5 साल से यही काम कर रहे हैं। अभी तक करीब 10 से ज्यादा लड़कियों-औरतों की बेचा जा चुका है। फिलहाल, इन सभी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुनीता पांडे, नीतू कुमारी, खातून, मुरली मेघवाल और अजय कुमार सहित छह लोग शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। गिरोह के सदस्य पहले महिलाओं और युवतियों को अपने भरोसे में लेते थे। इसके बाद उन्हें पैसे का लालच देकर राजस्थान ले जाने की योजना बनाते थे।
10 हजार की नौकरी का लालच देकर राजस्थान ले जाने का आरोप
पीड़ित महिला संजू देवी ने पुलिस को बताया, मेरी 10 साल पहले शादी हो गई थी। मुझे 2 बच्चे भी हैं। अभी एक साल पहले मेरे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसकी वजह से मैं अपने दोनों बच्चों को पालने में असमर्थ हो रही थी।
मैं लगातार नौकरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुझे सुनीता का नंबर मिला। मुझे जानकारी मिली की सुनीता पांडे असहारा महिलाओं की मदद करती है। मैंने भी सोचा अगर इनसे बात हो जाए तो मैं भी कोई भी नौकरी कर के बच्चों को पाल लूंगी।
जैसे ही मैं सुनीता पांडे के पास गई उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि वो मुझे नौकरी देंगे। इस बीच सुनीता पांडे से मेरी बात हुई। उन्होंने कहा, वहां 10 रुपए की नौकरी मिलेगी अगर जाओगी तो बता दो। बच्चों को भी अच्छा जीवन मिल जाएगा। मैं भी उनकी बातों में आ गई।
रविवार को सुनीता पांडे ने मुझे अपने अन्य साथियों से मिलवाया और मुझसे कहा, ये सभी लोग तुम्हें राजस्थान ले जाएंगे। वहां तुम्हारा नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि महिला को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने की कोशिश भी की गई थी।
यह भी पढ़ें
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर
