पत्नी रिश्तेदार से बना रही थी अवैध संबंध, पति ने प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दिया लोहा, मौत के बाद चुपके से दफनाया

पत्नी रिश्तेदार से बना रही थी अवैध संबंध, पति ने प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दिया लोहा, मौत के बाद चुपके से दफनाया

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झारखंड से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है । प्रदेश के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाते देख लिया। यह दृश्य देखकर वह क्रोध से भर उठा। गुस्से में उसने पत्नी को वीभत्स तरीके से मौत के घाट उतार दिया। पति ने पहले अपनी पत्नी की दम भर पिटाई की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की राॅड घुसेड़ दी। जब पत्नी खून से लथपथ होकर तड़पने लगी तो वह डर गया। इसके बाद पत्नी को आनन-फानन में नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले गया। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

24 जुलाई की रात घटना को दिया था अंजाम

अस्पताल से पत्नी का शव लेकर वह वापस अपने घर आया। अब उसे डर था कि कहीं मौत का भेद नहीं खुल जाए। वह हत्या के आरोप में पकड़ा नहीं जाए। उसने अपनी पत्नी के शव को चुपके से घर के पिछले हिस्से में दफन कर दिया। यह सारी घटना 24 जुलाई 2022 की रात का है। लेकिन हत्या की यह वारदात छिप नहीं सकी। 3 अगस्त 2022 को घटगांव थाना पुलिस को कहीं से इसकी सूचना मिल गई। पुलिस शव बरामद करने के लिए सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को पहले अपने कब्जे में लिया।

घर के पिछले हिस्से की खोदाई कर निकाला शव

घटगांव थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के पिछले हिस्से की खोदाई कराई। वहां से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर जेल भेज दिया है। यह हत्याकांड पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रात में कमरे में शारीरिक संबंध बना रही थी पत्नी

पुलिस के अनुसार, महिला घटगांव थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। 24 जुलाई को महिला के घर में उसका एक रिश्तेदार आया था। रात में भोजन ग्रहण करने के बाद सभी बिस्तर पर सोने चले गए। आधी रात में पति की जब नींद खुली तो पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। उठकर दूसरे कमरे में गया तो पत्नी को अपने रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया। इससे वह क्रोधित हो उठा। क्रोध में आकर उसने पत्नी की पहले पिटाई की। इसके बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राॅड घुसा दिया। यह सब देखकर रिश्तेदार वहां से भाग गया।

दो सरकारी अस्पतालों में ले गया लेकिन हो गई मौत

आरोपित पति ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद पत्नी को पंडापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। वहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया तो क्योंझर जिला मुख्य चिकित्सालय ले गया। वहां डाक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव को लेकर घर पहुंचा। घर के पिछले हिस्से में शव को दफना दिया था।

गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, घटना के दस दिन बाद गांव के ही किसी व्यक्ति ने घटगांव थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। घटगांव थाना प्रभारी प्रतिभा साहू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तहसीलदार के उपस्थिति में दफनाए गए शव को बाहर निकाला। आरोपित पति को पहले हिरासत में लिया। पुलिस ने जब आरोपित पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद शव भी बरामद कर लिया गया। फिर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुरुवार को हत्याराेपित पति को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े

प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ला रहा था 25 लाख का सोना, अधिकारियों ने अपनाई ये ट्रिक, दे दिया खुद  निकालकर

सौतेली मां और बाप ने गर्म पानी डालकर बच्‍ची के प्राइवेट पार्ट जलाया; घर से भागकर बताई आपबीती

बिहार में दो भाभियों ने गुस्से में देवर का प्राइवेट पार्ट दिया मरोड़, हो गई मौत

बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात तो ससुर की मौत, देखिए वीडियो

लड़की से डेढ़ महीने तक गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, अंगों को काटा, जानिए पूरी कहानी

महिला ने प्राइवेट पार्ट में लगाया जहर, ओरल सेक्स के दौरान पति का कत्‍ल करने का था प्‍लान

प्लास्टिक की बोतल में डालता रहता था प्राइवेट पार्ट, मगर 2 महीने के लिए फंसा रह गया, जानें फिर क्या हुआ

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पति ने ठोक दिया कील, देर रात हुए विवाद पर घटना को दिया अंजाम 

चरित्र पर  शक होने पर पति ने सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट

पत्नी ने पति की प्रेमिका को बीच सड़क पर घसीट कर पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च 

बिहार में दो भाभियों ने गुस्से में देवर का प्राइवेट पार्ट दिया मरोड़, हो गई मौत

डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं अनार का जूस? जानें सच

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!