Headlines

नियमित टीकाकरण पर कार्यशाला आयोजित

नियमित टीकाकरण पर कार्यशाला आयोजित

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

नियमित टीकाकरण पर छपरा के मयूर होटल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित। इसमें सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) और ब्लाक को-आर्डिनेटर प्रोसेसिंग मैनेजर (बीसीपीएम) को प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि माइक्रोप्लान को कैसे मजबूत बनाना है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिविल सर्जन डा.राजकुमार चौधरी ने किया।

 

अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण सरकार का बहुत ही अहम कार्यक्रम है। कोरोनाकाल में यह कार्यक्रम प्रभावित भी हुआ था। सरकार का अब इस पर विशेष ध्यान है। हमें ऐसा माइक्रोप्लान तैयार करना होगा, जिसमें सबकुछ स्पष्ट रहे।

 

कितने बच्चों व गर्भवतियों को टीके लगने हैं। कौन-कौनसे टीके लगने हैं, कितने सत्र आयोजित होंगे, वैक्सीन की उपलब्धता केंद्र पर कैसे होगी आदि। माइक्रोप्लान बेहतर होगा तो टीकाकरण कार्यक्रम भी अच्छे से चलेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की अधिकारियों ने भी इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बिहार प्रदेश भाषा के महासचिव सह मांझी एम ओ आई सी डा. रोहित कुमार के साथ जिले के सभी एम ओ सी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

अब टेढ़े पैर नहीं बनेंगे भविष्य की बाधा, सदर अस्पताल में क्लबफुट का आधुनिक इलाज शुरू

दिल्ली से चारों दिशाओं में चलेंगी चार बुलेट ट्रेन

बंगाल की सभी बंद जूट मिलें,10 जुलाई तक खुल जाएंगी

यूटोपिया कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों को मिली नई जर्सी, जनप्रतिनिधियों ने किया अनावरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!