जन समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता रही -अंचलाधिकारी
सही कार्यों का निष्पादन शीघ्र करते थे – बीडीओ
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई अंचल का अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार का तबादला सहरसा हो गया है जिनका विदाई समारोह डिवाइन पब्लिक स्कूल जामापुर में मंगलवार की शाम को रखा गया था । डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट,जन प्रतिनिधियों ,समाज सेवियों तथा अंचल एवं प्रखंड कर्मियों ने इनके व्यक्तित्व व् कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पुष्प और अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ने किया ।
अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीरादेई क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधि काफी समझदार है जो न्यायसंगत कार्यों में विश्वास करते है तथा कभी भी हमसे गलत कार्यों के लिए दबाव नहीं बनाया साथ ही हमारे अंचल कर्मी भी काफी कर्मठता एवं ईमानदारी से जनता की सेवा करते है । उन्होंने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि पदभार ग्रहण करने वाले अंचलाधिकारी भी इसी तरह सबके साथ समन्वय बना कर पारदर्शी तरीके से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे ।
बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने कहा कि अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार जी सही कार्यों का निष्पादन शीघ्र करते थे तथा आमजन को दिक्कत न हो इसके लिए खुद सबसे मिल कर समस्या समाधान का प्रयास करते थे ।अंचलाधिकारी के साथ साथ प्रखंड के पशु चिकित्सा प्रभारी डा नीतीश कुमार ,जीविका के बीपीएम संजीव कुमार तथा लगभग 35 ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक ,ग्रामीण आवास सहायक ,कार्यपालक सहायक ,लेखपाल का भी विदाई पूरे सम्मान के साथ किया गया । कार्यक्रम के आयोजक जनप्रतिनिधि (मुखिया )क्रमशः राजेश कुमार सिंह , , नागेंद्र सिंह ,मनोज मांझी ,मुखिया प्रतिनिधि कयूम अंसारी ,चंदन खान, सुनील पासवान और अक्षयलाल साह ने किया
इस मौके पर बीडीओ धीरज कुमार कुमार दुबे , थाना प्रभारी राहुल कुमार तिवारी ,मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अजय चौहान ,अंचल के बड़ा बाबू सुनील कुमार ,प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू अखिलेश्वर मिश्र,शिक्षक प्रेम किशोर पांडेय ,लारा , मुन्ना सिंह, जुनैद अली, जावेद आलम, रितेश पांडेय, आसिफ अली सहित
डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट के सहकर्मी गण , और सैकड़ों गणमान्य गण उपस्थित थे ।
यह भी पढ़ें
सरगम 2026 कार्यक्रम में सीमा सिंह ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
दरौली पुलिस पर हमला, अवैध खनन व शराब कारोबार से जुड़े चार आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सिसवन के निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत
सिसवन के निवर्तमान सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर
