वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई गंगा बाबा की पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई गंगा बाबा की पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के भलुआं के सिद्ध संत गंगा बाबा के समाधिस्थल पर संत शिरोमणि गंगा बाबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा भक्ति के बीच गंगा बाबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य पं धनंजय मिश्र व अन्य पुरोहितों ने गंगा बाबा की समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।

उसके बाद भक्तों व श्रद्धालुओं द्वारा पूजा स्थल पर व अपने घरों में बनाये गए लिट्टी-चोखे का भोग लगाया गया। उसके बाद प्रसाद स्वरूप के बीच लिट्टी चोखा व खिचड़ी का वितरण का दौर शुरू हुआ।इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सुप्रसिद्ध कथावाचक पं केएन दूबे ने अपनी विद्वत मंडली के साथ श्रीराम कथा व श्रीमद्भगवद्गीता का रसपान कराया।

मौके पर भाजपा के विधायक देवेशकांत सिंह,सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, , मुखिया पंकज किशोर सिंह टुन्ना,प्रो अनिल सिंह,चंद्रशेखर सिंह उर्फ मुंशी सिंह,रामबदन सिंह,जयकिशोर सिंह, बृजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह चुन्नू, नरेंद्र सिंह,अमरेश सिंह, अमित सिंह, राजेश पांडेय,

रूपेश द्विवेदी, अनमोल वर्मा, अमरनाथ तिवारी, अभिषेक सिंह, राजेश पांडेय,हरेराम सिंह,भोलू तिवारी,अजय सिंह,मधुसूदन सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।वहीं रात में जागरण के तहत लोकगायक गोलू राजा और पूनम शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

यह भी पढ़े

सीवान में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे स्वर्ण कारोबारी, कैश और ज्वेलरी ले उड़े बदमाश

जेनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़ लाखो के सामान की चोरी  

मशरक की खबरें :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में खुला आयुष्मान काउंटर , ग्रामीणों को होंगी सहूलियत

कवि मनोज भावुक को मिला कैलाश गौतम काव्यकुंभ लोकभाषा सम्मान-2022

अब सोशल मीडिया पर भी दर्ज होगी शिकायत, तैयारी में जुटी बिहार पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!