वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

वैशाली में 2 दिन पहले चाकू के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक का शव लेकर आरोपी के घर के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। यह घटना वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी की है।
मृतक की पहचान जितेंद्र दास के रूप में हुई है, वो टाइल्स का काम करता था।पुलिस के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी रेलवे लाइन के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। जितेंद्र दास वहां खड़े होकर यह झगड़ा देख रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने जितेंद्र को दूसरे पक्ष का समर्थक समझकर उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्र का शव घर पहुंचने पर सैकड़ों लोग आक्रोशित हो गए और उसे लेकर आरोपी के घर पहुंच गए, जहां उन्होंने हंगामा किया। सदर एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया आरोपी युवकों ने हेरोइन खरीदने के लिए मांगे थे पैसे हालांकि, परिजनों ने घटना का अलग कारण बताया है।
उनका आरोप है कि रेलवे लाइन के पास अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। जितेंद्र काम से घर लौट रहा था, तभी आरोपी युवकों ने उससे हेरोइन खरीदने के लिए पैसे मांगे। जब जितेंद्र ने पैसे देने से इनकार किया, तो सभी आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया।
गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की पीएमसीएच में मौत हो गई। सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं।
यह भी पढ़ें
सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया
कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार
सीवान के बुद्धिजीवियों ने राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने की किया निंदा
