पंचायत एवं प्रखंड शिक्षकों को मिला नियोजन पत्र

नियोजन पत्र प्राप्त करते हुए

एस मिश्रा, मैरवा, सीवान (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

शिक्षक नियोजन के छठे चरण के चयन के बाद बुधवार को मैरवा में 17 प्रखंड शिक्षक तथा पंचायत शिक्षकों को नियोजन पत्र वितरित किया गया। नियोजन पत्र का वितरण नियोजन इकाई सदस्य उपस्थित थे। बीडीओ आलोक कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकरी पुरुषोत्तम कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीचं द्रभान सिंह तथा प्रखंड प्रमुख ने सभी चयनित शिक्षकों को उनका नियोजन पत्र दिया। पत्र वितरण के पूर्व नव चयनित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि विद्यालय एक मंदिर के समान है जिसमे शिक्षक एक पुजारी तथा छात्र ईश्वर एवं छात्राएं भगवती की स्वरूप हैं। शिक्षक अपने कार्त्यनिष्ठा से उनके अंदर कूट कूट कर ज्ञान की ज्योति भरे तथा उन्हे एक आदर्श नागरिक बनाने में मदद करे तभी शिक्षा सार्थक है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने नव शिक्षकों को विद्यालय के शिक्षकों के साथ सहयोग की भावना के साथ काम करने की बात कही। वहीं प्रखंड प्रमुख विरेंद्र भगत ने शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं नियोजन पत्र पाकर नव चयनित शिक्षकाे के चेहरे पर खुशी थी। शिक्षक अति उत्साहित दिख रहे थे।  इस दौरान रमेश सिंह, संतोष सिंह, अनवर हुसैन अमितेश कुमार राय, रमेश गुप्ता, रफीक अंसारी, पंकज मदेशिया, शंभू यादव आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!