MIW vs GGT, WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, गुजरात जायंट्स को रौंदकर प्लेऑफ में की एंट्री

Hindustan Hindi News


मुंबई इंडियंस का वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में विजय अभियान जारी है। मुंबई ने मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 55 रन से मैच अपने नाम किया और प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई की टूर्नामेंट में यह लगातार पांचवीं और गुजरात के विरुद्ध दूसरी जीत है। मुंबई ने इससे पहले गुजरात को 143 रन से रौंदा था। मुंबई ने आज 163 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में गुजरात की टीम 9 विकेट गंवाकर 107 रन ही जुटा सकी। मुंबई के लिए नताली साइवर और हेली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अमेलिया केर ने 2 और इस्सी वोंग ने एक शिकार किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने निराशाजनक आगाज किया। सोफिया डंकले (0) पारी की पहली गेंद पर ही एलबीडब्ल्यू हो गईं। इसके बाद, गुजरात ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। गुजरात की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। टीम के लिए सर्वाधिक रन हरलीन देओल ने बनाए। उन्होंने 23 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 22 रन जोड़े। कप्तान स्नेह राणा ने 20 और सुष्मा वर्मा 18* रन का योगदान दिया। मानसी जोशी 7 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इससे पहले, मुंबई ने निर्धारति 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टॉस गंवाने के बाद बैटिंग के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हेली मैथ्यूज (0) पहले ओवर में ही एशलेग गार्डनर का शिकार बन गईं। यास्तिका भाटिया (44) और नताली साइवर (36) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। साइवर को 11वें ओवर किम गार्थ ने एलबीडब्ल्यू किया। यास्तिका 13वें ओवर में रनआउट हुईं। इसके बाद, कप्तान हरमनप्रती कौर ने चौथे विकेट के लिए अमेलिया केर (19) के साथ 51 रन की पार्टनरशिप की। केर 17वें ओवर में तनुजा कंवर के जाल में फंसीं।

केर के जाने के बाद मुंबई ने 27 रन जोड़कर 4 विकेट खोए। स्नेह राणा ने इस्सी वोंग (0) को कॉट एंड बोल्ड किया। हरलीन देओल ने शानदार थ्रो के जरिए हुमैरा काजी (2) को 19वें ओवर में रनआउट किया। हरमनप्रीत ने गार्डनर द्वारा डाले गए 20वें ओवर की शुरुआत दो गेंदों में पर चौका लगाया लेकिन वह तीसरी गेंद पर हरलीन को कैच थमा बैठीं। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करने के बाद 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। गार्डनर ने ओवर की पाचवीं गेंद पर अमनजोत कौर (0) का शिकार किया। धारा गुर्जर 1 और जिंतिमनी कलिता 2 रन जोड़कर नाबाद रहीं।

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Score

GGT 107/9 (20 ओवर)

MIW 162/8 (20 ओवर)

11:00 PM मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 55 रन से जीत दर्ज की है। मुंबई प्लेऑफ में पहुंच गई है। सुषमा वर्मा 18 और मानसी जोशी 1 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटीं।

10:50 PM गुजरात को आठवां झटका किम गार्थ के रूप में लगा है। उन्हें साइवर ने 17वें ओवर में आउट किया। गार्थ ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच थमाया। उन्होंने 8 गेंदों में 8 रन बनाए। वहीं, हेली मैथ्यूज ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर तनुजा कंवर (0) का शिकार किया।

10:40 PM साइवर ने मुंबई को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 15वें ओवर में कप्तान स्नेह राणा का शिकार किया। वह पांचवीं गेंद पर गच्चा खा गईं और एलबीडब्ल्यू हो गईं। उन्होंने 19 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

10:30 PM गुजरात ने छठा विकेट खो दिया है। दयालन हेमलता 6 गेंदों में 6 रन ही बना सकीं। उन्होंने एक चौका जड़ा। उन्हें अमेलिया केर ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर वोंग के हाथों लपकवाया।

10:15 PM गुजरात का पांचवां एश्ले गार्डनर के तौर पर लगा है। उन्होंने 10 गेंदों में 8 रन बनाए। उन्होंने एक चौका ठोका। गार्डनर को अमेलिया केर ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने जिंतिमनी कलिता को कैच दिया। कलिता ने गिरते हुए शानदार कैच पकड़ा।

10:10 PM पचासे से पहले गुजरात की पारी बुरी लड़खड़ा गई है। हरलीन देओल भी पवेलियन लौट गईं हैं। उन्हें इस्सी वोंग ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 23 गेंदों में 3 चौकों की बदौलत 22 रन बनाए। ।

9:55 PM हेली मैथ्यूज ने छठे ओवर में गुजरात को दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर सबभिनेनी मेघना को अमेलिया केर के हाथों कैच कराया। उन्होंने 17 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके लगाए। हेली ने ओवर की आखिरी गेंद पर  एनाबेल सदरलैंड को एलबीडब्ल्यू किया। वह खाता नहीं खोल सकीं। हरलीन देओल 18 और एशलेग गार्डनर 1 रन के निजी स्कोर पर हैं।​​​​​​

9:45 PM सबभिनेनी मेघना और हरलीन देओल संभलकर गुजरात की पारी को आगे बढ़ा रही हैं। मेघना 12 और हरलीन 16 के निजी स्कोर पर हैं।

9:30 PM गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब आगाज किया है। ओपनर सोफिया डंकले शून्य पर हो गईं। उन्हें साइव ने पहले ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। 

9:10 PM मुंबई ने गुजरात के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। गार्डनर ने 20वें ओवर में 11 रन दिए और दो विकेट चटकाए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर (51) और अमनजोत कौर (0) को पवेलियन भेजा। धारा गुर्जर 1 और जिंतिमनी कलिता 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।

8:58 PM मुंबई को छठा झटका हुमैरा काजी के रूप में लगा है। उन्हें हरलीन देओल में 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट किया। हुमैरा ने 2 गेंदो में 2 रन बनाए।

8:53 PM मुंबई को तीन गेंदों के अंदर दो झटके लगे हैं। अमेलिया केर 17वें ओवर में तनुजा कंवर का शिकार बनीं। उन्होंने आखिरी गेंद गेंद पर किम गार्थ को कैच दिया। उन्होंने 13 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 19 रन बनाए। वहीं, कप्तान स्नेह राणा ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर इस्सी वोंग (0) को कॉड एंड बोल्ड किया। हरमनप्रीत 30 और हुमैरा काजी 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:45 PM हरमनप्रीत और अमेलिया सूझबझू के साथ मुंबई की पारी को आगे बढ़ा रही हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। हरमनप्रीत 24 और अमेलिया 14 रन के निजी स्कोर पर हैं।

8:30 PM यास्तिका भाटिया अर्धशतक कंप्लीट करने से चुक गई हैं। वह 13वें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हो गईं। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन जुटाए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का मारा। हरमनप्रीत 2 और अमेलिया केर 5 रन बना चुकी हैं।

8:20 PM मुंबई को दूसरा झटका नताली साइवर के तौर पर लगा है। नताली ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। उन्हें किम गार्थ ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। यास्तिका 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हरमनप्रीत कौर का खाता खुलना बाकी है।

7:55 PM यास्तिका 26 और नताली 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। मुंबई की टीम सात ओवर का खेल समाप्त होने के बाद पचासे के करीब है।

7:35 PM मुंबई ने निराशाजनक आगजा किया है। सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज पहले ओवर में ही एश्ले गार्डनर का शिकार बन गईं। मैथ्यूज ने ओवर की चौथी गेंद पर कवर की दिशा में सोफिया डंकले को कैच थमया। उन्होंने तीन गेंद खेलीं लेकिन खाता नहीं खुला। यास्तिका भाटिया (1*) और नताली साइवर (0*) क्रीज पर हैं।

7:30 PM गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। गुजरात ने लौरा वोल्वार्ड्ट और जॉर्जिया वेयरहम की जगह सोफिया डंकले और एनाबेल सदरलैंड को मौका दिया है। मुंबई ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।

7:15 PM मुंबई-गुजरात की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इसहाक।

गुजरात जायंट्स: सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एश्लेग गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, स्नेह राणा (कप्तान), मानसी जोशी।

7:05 PM मुंबई की कप्तान ने कहा कि मैंने सोचा था कि हम टॉस जीतेंगे। हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे,जो हमें मिल गई है। गुजरात अच्छी टीम है, हम सिर्फ अपनी स्ट्रैंथ पर टिके रहना चाहते हैं। हम हमेशा सकारात्मक रहते हैं। 

7:00 PM गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। कप्तान स्नेह राणा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। थोड़ी नमी है और थोड़ी हवा चल रही है, जिससे हमारे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

6:50 PM मुंबई इंडियंस का डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान),  यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नताली साइवर, धारा गुज्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला, पूजा वस्त्राकर, हीदर ग्राहम, कोले ट्रायॉन।

6:40 PM गुजरात जायंट्स का डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड: स्नेह राणा (कप्तान), सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), सबभिनेनी मेघना, लौरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एशलेघ गार्डनर, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, सोफिया डंकले, मोनिका पटेल, अश्विनी कुमारी, हर्ले गाला, शबनम शकील, परुणिका सिसोदिया, एनाबेल सदरलैंड।

6:30 PM नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2023 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स आमने-सामने हैं। मुंबई और गुजरात के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!