प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ अयोजन

एस मिश्रा, मैरवा, सीवान (बिहार):-

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मैरवा बीआरसी में सोमवार को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगता का अयोजन हुआ। इसमें विद्यालयों के वर्ग 7 से 12 तक के चयनित छात्रों ने भाग लिया। क्विज, चित्रांकन, भाषण, सुगम संगीत, रंगोली तथा स्मार्ट क्लास से संबंधित विषयों पर हुई इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता बीआरपी रमेश कुमार सिंह की देख रेख में आयोजित हुई जिसमे निर्णायक मंडल में रफीक अंसारी, रोहित कुमार, संजय पाठक, अब्दुल खलील, संजय कुमार, आलोक कुमार मिश्र आदि शामिल थे। चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्ग 7-8 में पीयूष कुमार, सुमैया परवीन, वर्ग 9 से 12 में सुहैल अंसारी तथा गोल्डी कुमारी का चयन हुआ। रंगोली विषय के लिए वर्ग 7-8 में विशाल कुमार मदेशिया तथा गीता कुमारी, वर्ग 9-12 के लिए पावन कुमार रौशनी कुमारी का चयन हुआ है। स्मार्ट क्लास गतिविधि परीक्षा में कन्या उच्च विद्यालय की मुस्कान हासमी का चयन हुआ है। क्विज विषय में 7-8 के लिए नीलेश कुमार सिंह तथा अंजली कुमारी यादव तथा वर्ग 9-12 के लिए अभिषेक कुमार तथा नम्रता कुमारी का चयन हुआ है। भाषण प्रतियोगिता में वर्ग 7-8 के लिए सचिन कुमार शर्मा, निशा कुमारी एवं वर्ग 9-12 के लिए आदित्य कुमार नंदिनी कुमारी का चयन हुआ है। सुगम संगीत विषय के लिए वर्ग 7- 8 के लिए शिल्पी कुमारी तथा जानकी कुमारी एवं वर्ग 9-12 के लिए पलक कुमारी तथा अंजली कुमारी का चयन हुआ है। प्रखंड स्तर पर चयनित ये प्रतिभागी 16 फरवरी को जिले में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहां से चयनित होने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!