एनडीए के दिग्गज नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी के पक्ष में भरी हुंकार

एनडीए के दिग्गज नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी के पक्ष में भरी हुंकार
*बड़हरिया राम जानकी मठ परिसर में हुआ एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम को एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा-जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं में एकजुटता देखी गयी। गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित हुए। वहीं मंच पर एनडीए के घटक दलों के नेता काफी एकजुट दिखे।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा, जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय पप्पू, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह समेत एनडीए के सभी नेताओं ने सीवान लोकसभा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा की जीत सुनिश्चित बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता नंद प्रसाद चौहान ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालक जदयू नेता मुर्तुजा अली कैसर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि हमें पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए जनमानस तैयार है। मोदी राज मंगल राज है और मोदी राज में भ्रष्टाचार और आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यानी सुशासन की सरकार ने न्याय के विकास को जनता समझ चुकी है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। लोकतंत्र मजबूत हुआ है।

मोदी जी ने देश के जन-जन का विश्वास जीतकर विकास की एक नयी राह गढ़ी है। इसलिए सीवान लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विजयलक्ष्मी जी की जीत तय है।वहीं पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश को ताकतवर बनाया है। विदेशों में भारत का मान-सम्मान और रुतबा काफी बढ़ा है। मोदी-नीतीश राज में भ्रष्टाचारी,लुटेरे और जनता को तंगोतबाह करने वाले खुद तबाह रहे हैं। यही वजह है कि हर-हर मोदी और घर-घर मोदी का नारे हरेक घर में गूंज रहा है। जनता ने तय कर दिया है कि सीवान से विजयलक्ष्मी जी को तीर छाप पर बटन दबाकर वोट देना है और फिर मोदी सरकार को लाना है।

मोदी की सरकार विकास की गारंटी देने वाली सरकार है। मौके पर भाजपा, जदयू और लोजपा के जिलाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं ने संबोधन के दौरान एनडीए उम्मीदवार विजयलक्ष्मी से जीतने के बाद जिला सहित बड़हरिया में विशेष विकास का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, जदयू के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव सिंह पटेल, भाजपा मंडलाध्यक्ष जयप्रकाश गौतम, अनुरंजन मिश्र, लालबाबू तिवारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह, संतोष आडवाणी, माधव सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल, हेमंत सिंह कुशवाहा,त्रिवेणी पटेल, राजेश गिरि,राजीव रंजन पटेल, मनोज कुशवाहा, राजकिशोर आदि नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

[

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें : उत्कर्ष बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या 

आग लगने से आधा दर्जन कच्‍चा घर जलकर राख, हजारों की सपंति का हुआ नुकसान

पानापुर की खबरें : शादी के महज बारह दिन बाद दुल्हन फरार 

शिक्षक के घर से नगदी समेत लाखों के जेवर  हुई चोरी

पटना में क्रिमिनल्स के टारगेट पर कारोबारी, 3 राउंड फायरिंग कर दुकान मालिक से बड़ी लूट, गैंग का एक गुर्गा.

अंतराष्ट्रीय मानस प्रचारक स्वामी गणेश दत्त शुक्ल के श्राद्धकर्म का हुआ आयोजन

पूर्वांचल कप गर्ल्स एंड ब्वायज जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पायल स्वीट्स ने पूर्वांचल क्रिकेट क्लब को संघर्ष पूर्ण मैच में 6 रन से हराया

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महासचिव राजेश सिंगला ने पृथ्वीराज जिंदल का किया स्वागत।

विदेश में जाकर भी अपने संस्कारों को नहीं भूले सुनील राय 

Leave a Reply

error: Content is protected !!