जामताड़ा में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार:साइबर क्राइम में गए जेल, छूट कर आए तो बना ली गैंग, एक्सयूवी को बना रखा था ऑफिस

जामताड़ा में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार:साइबर क्राइम में गए जेल, छूट कर आए तो बना ली गैंग, एक्सयूवी को बना रखा था ऑफिस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से जब छूटा तब साइब्रर क्रिमिनल्स का गैंग बना लिया। इसके बाद फिर से वही सब करने लगा जो जेल जाने से पहले करता था। पुलिस ट्रैक न कर सके, इसलिए एक्सयूवी को ही अपना ठिकाना बना लिया था। एक्सयूवी ही साइबर फ्रॉड करने का ठिकाना था। यह कहानी है 11 साइबर क्रिमिनल्स के गैंग के सरगना प्रधुम मंडल की। जिसके गैंग को आज जामताड़ा पुलिस ने धर दबोचा। इस बात की जानकारी एसपी मनोज स्वर्गियरी ने दी।

ऐसी है पूरी कहानी
प्रधुम मंडल और भीम मंडल 2019-20 में साइबर अपराध के आरोप में जेल गया था। कुछ महीना जेल में रहने के बाद आरोपी जब वापस आया तो उसने अपना एक गैंग तैयार कर लिया। यह गैंग पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर, क्विक सपोर्ट एप से लाखों रुपए की ठगी करने लगा। पुलिस से बचने के लिए यह साइबर अपराधी फोर व्हीलर का इस्तेमाल किया करता था। कार में घूम-घूम कर लोगों को मैसेज भेजना फोन करने का काम करता था।

बरमुंडी और सियाटांड गांव से धराए
जामताड़ा एसपी को इस ग्रुप की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु एसपी राकेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार, नारायणपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा सर्वप्रथम नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव में छापेमारी कर आबिद अंसारी, तयब अंसारी, दो सगे भाई नजरुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, बिलाल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। फिर इनकी सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव में छापामारी की गयी। जिसमें गैंग के सरगना प्रधुम मंडल, भीम मंडल, दो सगे भाई राजू मंडल, हुबलाल मंडल, रमेश मंडल तथा रीतलाल मंडल को साइबर क्राइम करते हुए गिरफ्तार किया गया।

फोर व्हीलर को ही बनाया ऑफिस
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि चार चक्का वाहन को ही ऑफिस बना दिया था। ये लोग गांव के खाली जगह पर वाहन में बैठकर और एसी चलाकर साइबर क्राइम को अंजाम दिया करते थे ताकि लोग समझ नहीं सकें। ऐसा कर वे पुलिस की नजर से भी बचे रहते थे। छापामारी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक फोर व्हीलर सहित कई सामान जप्त किया गया। जिसमें एक महिंद्रा एक्सयूवी वाहन, मोबाइल-22, सिम-26, एटीएम तथा एक मोटरसाइकिल जप्त किया है।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें :  वार्ड सदस्‍य ने बिजली के ट्रांसफार्मर बदलने का किया मांग

औरंगाबाद पुलिस ने जिले के टॉप 15 में शामिल अपराधी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

अब भारत और यूएई में धन भेजना होगा आसान,कैसे?

चुनाव प्रक्रिया पर चुनावी बॉण्ड का क्या प्रभाव है?

गोली चलने से आक्रोशित बड़हरिया के दुकानदारों ने किया सड़क जाम, बंद रहा बाजार

भारत के डिजिटल परिवर्तन में इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस का महत्त्व क्या है?

चंद्रयान-3 के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

Leave a Reply

error: Content is protected !!