नीलगाय और बाइक के टक्कर में एक युवक की हुई मौत,दूसरा घायल

नीलगाय और बाइक के टक्कर में एक युवक की हुई मौत,दूसरा घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा ,पानापुर, सारण( बिहार)


पानापुर(सारण)शनिवार की दोपहर एक नीलगाय के साथ बाइक की टक्कर हो जाने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना पानापुर डूमरसन नहर मार्ग पर रसौली गांव के समीप हुआ।

 

मृत युवक तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव निवासी मलेश्वर राम का 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र संतोष राम बताया जाता है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव का विक्रमा राम का 21 वर्षीय पुत्र नीरज राम बताया जाता है।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक से अपने रिश्तेदारी में महम्मदपुर मोड़ जा रहे थे।इसी दौरान रसौली गांव के समीप उनकी बाइक से एक नीलगाय टकरा गयी।

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं दोनो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाये जहां चिकित्सकों ने संतोष राम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज राम को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा रेफर कर दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!