श्रेयस अय्यर को सिडनी में करानी पड़ी सर्जरी,क्यों?

श्रेयस अय्यर को सिडनी में करानी पड़ी सर्जरी,क्यों?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रेयस अय्यर को इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के बाद गंभीर चोट लगी थी। चोट के चलते आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। उन्हें तिल्ली की चोट (स्प्लीनिक रप्चर) और पसली में चोट के कारण सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान अय्यर को लेकर अब एक अहम खबर सामने आई है। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है। यह छोटी सर्जरी थी, जो सफल रही। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर है। श्रेयस को एक हफ्ते में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस के करीबी सूत्रों ने बताया कि तिल्ली में लगी चोट के कारण सर्जरी की जरूरत थी। वह शनिवार को सिडनी वनडे में दौड़ते हुए कैच कंप्लीट करने के लिए आगे की ओर डाइव लगाते समय गिरे थे, जिससे उनकी तिल्ली फट गई। यह छोटी सर्जरी थी। हालांकि, अय्यर को कम से कम पांच दिन और संभवतः एक हफ्ते तक अस्पताल में रहना होगा। 30 वर्षीय श्रेयस मंगलवार से फोन कॉल्स का जवाब दे रहे हैं। वह स्थानीय दोस्तों द्वारा तैयार घर का बना खाना खा रहे हैं और यहां तक कि अपने रोजमर्रा के काम भी खुद ही कर रहे हैं।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में हैं। शुरुआत में अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस की हालत पर अपडेट साझा किया। भारत को बुधवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। श्रेयस टी20 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं।

सूर्यकुमार ने मंगलवार को सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “हमने उससे बात की है। जब हमें पहले दिन पता चला कि उसको इंजरी है तो मैंने पहले उसको ही फोन किया। फिर मुझे मुझे पता चला उसके पास फोन नहीं है। फिर मैंने फिजियो कमलेश जैन को को फोन किया। उन्होंने बताया कि वह स्थिर है। फर्स्ट डे तो बता नहीं सकते कैसे, लेकिन अब ठीक हैं। अभी दो दिन से बात हो रही है। वह जवाब दे रहा है। अगर वह फोन पे रिप्लाई कर रहा है, इसका मतलब है कि वह स्थिर है। डॉक्टर भी वहां पर साथ में हैं तो यह अच्छी बात है। वह बात कर रहा है। इसका मतलब है कि सब ठीक है। बोला गया है कि कुछ दिन और ध्यान से रखा जाएगा। वह सभी से बात कर रहा है, जो अच्छी बात है।”

श्रेयस अय्यर का हुआ ऑपरेशन

अब अच्छी खबर यह है कि श्रेयस अय्यर की स्पिलिन की चोट के लिए छोटी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह ICU से बाहर आ गए हैं. यह एक मामूली सर्जरी थी, लेकिन उन्हें कम से कम पांच दिन और ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है. ऐसे में उन्हें अगले कुछ दिन अस्पताल में ही रहना पड़ेगा. अब वह खतरे से बाहर हैं और रिकवरी की राह पर हैं, तो क्रिकेट फैंस ने राहत की सांस ली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर की हालत में तेजी से सुधार हुआ है. वह सामान्य वार्ड में शिफ्ट हो चुके हैं और जल्द ही पूरी तरह फिट होकर अपने घर लौट सकते हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी सिडनी में उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. BCCI की मेडिकल टीम लगातार सिडनी के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के संपर्क में है.

मैदान पर वापसी में लगेगा समय

श्रेयस अय्यर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भारत लौटेंगे. लेकिन उन्हें मैदान पर वापसी करने में 4 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है. ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से चूक सकते हैं. ये सीरीज भारत में 30 नवंबर से खेली जाएगी.

 

 

  • Beta

Beta feature

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!