भाजपा मतदाता सूची बदल देती है- कांग्रेस
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण कल, यानी 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। हर मतदान केंद्र पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। दूसरी तरफ, आरजेडी की बागी नेता रितू जायसवाल ने दावा किया है कि परिहार की जनता पूर्णिया की तर्ज पर करारा जवाब देगी। वहीं, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उधर, रूस ने परमाणु ऊर्जा से संचालित क्रूज मिसाइलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहले चरण का मतदान कल, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा
बिहार की राजनीति अब निर्णायक पड़ाव पर आ चुकी है। 6 नवंबर को पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह चरण न केवल राज्य की राजनीतिक दिशा निर्धारित करेगा, बल्कि एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा सिद्ध होगा। सुबह से शाम तक चलने वाले मतदान के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं और प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र बलों की व्यवस्था की गई है।
जनता परिहार को पूर्णिया जैसा बना देगी
सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बागी नेत्री और निर्जलीय उम्मीदवार रितु जायसवाल ने पार्टी नेता व महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव को चेतावनी दी है कि वोटर्स परिहार को पूर्णिया की तरह बना देंगे। पूर्व राजद महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद टिकट पर भाजपा की गायत्री देवी से 1569 वोटों के मुकाबले हार गई थीं और दोबारा लड़ना चाहती थीं। राजद ने उन्हें शिवहर से लोकसभा चुनाव में उतारा, लेकिन जेडीयू की लवली आनंद ने 29,143 वोटों से करारी शिकस्त दी। इस बार लालू यादव ने अपने पुराने साथी रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता गुप्ता पूर्वे को परिहार से टिकट थमा दिया है।
जनसमर्थन न मिले तो मतदाता सूची ही बदल देते हैं
देश की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि उसके नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में भारत के ‘सबसे बड़े चुनावी घोटाले’ का खुलासा किया है। पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जनसमर्थन न मिलने पर वह चुनाव आयोग के साथ साठगांठ कर मतदाता सूची ही बदल देती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह मोदी-शाह का नया फॉर्मूला है, जिससे वे चुनाव जीतते हैं।
अनिल अंबानी पर नया संकट
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी, सीबीआई और सेबी की जांचों से जूझ रहे समूह पर अब कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने भी नकेल कस ली है। मंत्रालय ने ग्रुप की कई प्रमुख कंपनियों में कथित फंड दुरुपयोग और कंपनी कानून के गंभीर उल्लंघनों की जांच गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को सौंप दी है।
Beta feature
