Headlines

दिल्‍ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका

दिल्‍ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका

वाहनों के उड़े परखच्चे; चार-पांच के घायल होने की खबर

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंची।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के कारण चार से पांच घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है। इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’

बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

‘लोकगीतों का समाजशास्त्र’ लोक की विलक्षण झलक देती है

क्या उत्तराखंड 25 वर्ष में बदल गया?

जो अपराध करेगा, उसे यमलोक जाना होगा- योगी आदित्यनाथ

बिहार में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा

शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!