अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहत खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्रों का जलवा
भाषण, सम्वाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में जीता प्रथम पुरस्कार
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी विलक्षण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल गुरुकुल की ख्याति को बढ़ाया है बल्कि कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने गुरुओं का भी सम्मान बढ़ाया है। विजेता छात्रों का आज गुरुकुल पहुंचने पर निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप सहित अन्य अध्यापकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग से सत्यव्रत आर्य, शुभम् शास्त्री भी मौजूद रहे।
निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 6 से 7 नवम्बर 2025 तक विद्यालय स्तर प्रतियोगिताएं तथा 17 नवम्बर को खण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इनमें भाषण, संवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गां में गुरुकुल के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में गुरुकुल के स्वास्तिक आर्य को द्वितीय पुरस्कार मिला वहीं निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक अत्री को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भाषण में कनिष्ठ वर्ग में गुरुकुल के सिद्धार्थ और वरिष्ठ वर्ग में काव्यांश ने शानदार प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने सभी विजेता छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी प्रतियोगिता में भी गुरुकुल के छात्र शानदार प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़े
मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 लोगों की मौत
चार दिन पूर्व लूटी गयी बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
जमुई में 50,000 का इनामी अपराधी रामधारी तुरी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर खुद को बालू माफिया बताने वाला शख्स गिरफ्तार
इंदौर (ग्रामीण) डीआईजी मनोज कुमार सिंह का एकमा में हुआ भव्य स्वागत
जयशंकर प्रसाद: सौंदर्य, स्वप्न और मनुष्य का अक्षय स्वर
हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

