Headlines

हाई कोर्ट का बड़ा बयान कोई भी व्यक्ति हाथ मे मोबाइल लेकर बन जाता है पत्रकार

हाई कोर्ट का बड़ा बयान कोई भी व्यक्ति हाथ मे मोबाइल लेकर बन जाता है पत्रकार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

यूट्यूबरों को लेकर आज दिल्ली हाईकोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को रोकने के लिए कानून बनाए। कोर्ट ने कहा कि आज मोबाइल फोन लेकर कोई भी खुद को पत्रकार घोषित कर देता है, जबकि उसके पास न तो पत्रकारिता का प्रशिक्षण होता है, न नैतिक आधार और न ही किसी प्रकार की कोई जवाबदेही।

 

जिससे कई बार समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो जाती है। हाईकोर्ट ने कहा कि कई बार स्वयंभू रिपोर्टर खबर बनाने के दौरान लोगों से आक्रामक तरीके से सवाल पूछते हैं और तथ्यों को इस तरह पेश करते हैं, जिससे भ्रामक माहौल बन सकता है।

 

अदालत ने चेतावनी दी कि चुनिंदा रिपोर्टिंग, सनसनी फैलाने और बिना सत्यापन के आरोप प्रकाशित करने से सामाजिक विभाजन बढ़ सकता है, सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

 

 

अदालत ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है और इसकी पूरी तरह रक्षा होनी चाहिए, लेकिन इसे गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता, डराने-धमकाने या सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने का संरक्षण नहीं बनाया जा सकता।

यह भी पढ़ें

रांची से किडनैप बच्ची को पुलिस ने गयाजी में बचा लिया, 3 किडनैपरों को भी दबोचा

जमुई में पेड़ की डाली काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, आठ घायल

सहरसा में व्यापार संघ अध्यक्ष के स्टाफ के साथ लूट:बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, जांच जारी

10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा

सुपौल में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल बरामद कर खुलासा किया

क्या प्राइवेट कंपनी खोल सकेगी मेडिकल कॉलेज?

दरभंगा में बदमाशों ने दी पुलिस को दी चुनौती, बहादुरपुर में लूट के बाद फिर काटे युवती के बाल

आरा : नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 22.70 लाख की ठगी, हरियाणा से साइबर ठग गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 130 लोग गिरफ्तार, बिहार पुलिस का एक्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!