Headlines

PM मोदी दक्षिण अफ्रीका में हो रही G20 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे है

PM मोदी दक्षिण अफ्रीका में हो रही G20 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मिलने और दक्षिण अफ्रीका में हो रही G20 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैंयह बैठक दक्षिण अफ्रीका और सिरिल रामाफोसा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है

क्योंकि इतिहास में पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप के किसी देश में दुनिया की 20 सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाएं बैठक कर रही हैं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुँचेवे गौतेंग स्थित वाटरलूफ़ वायु सेना अड्डे पर उतरेजहाँ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया और कलाकारों ने सांस्कृतिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला जी20 शिखर सम्मेलन है

प्रधानमंत्री मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के सभी तीन सत्रों को संबोधित करेंगे। पहले सत्र का शीर्षक है “समावेशी और सतत आर्थिक विकास, किसी को पीछे न छोड़ना” और इसमें अर्थव्यवस्थाओं के निर्माण, व्यापार, विकास के लिए वित्तपोषण और ऋण भार पर चर्चा होगी। अन्य दो सत्र हैं: “एक लचीला विश्व – जी20 का योगदान” और “सभी के लिए एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भविष्य”, जिनमें आपदा जोखिमन्यूनीकरणजलवायुपरिवर्तनऊर्जापरिवर्तनखाद्यप्रणालियाँमहत्वपूर्णखनिजसभ्यकार्यऔरकृत्रिमबुद्धिमत्ताजैसेविषयोंपरचर्चा होगी।
 अमेरिका हर उभरते हुए देश को लूटना चाहता है। लेकिन अगर वह उभरता हुआ देश साथ ही साथ भारत और रूस का दोस्त हो, ब्रिक्स समूह का हिस्सा हो तो अमेरिका और आक्रामक हो जाता है। ऐसी ही आक्रामकता डॉन्डट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिलरामाफोसा के साथ वाइट हाउस में हुई एक बैठक में दिखाई। डॉनल्डट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही दिनों बाद पीएम मोदी के दोस्त सिरिलरामाफोसा को वाइट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। डॉनल्डट्रंप ने वाइट हाउस में सिरिलरामाफोसा के साथ बदतमीज़ी की। 
यह भी पढ़े…………..

Leave a Reply

error: Content is protected !!