Headlines

स्वतंत्रता सेनानी बहुरिया राम स्वरूपा देवी की पुण्यतिथि मनाई गई

स्वतंत्रता सेनानी बहुरिया राम स्वरूपा देवी की पुण्यतिथि मनाई गई

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):


सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के अमनौर पुरवारी पट्टी गांव में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी बहुरिया राम स्वरूपा देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयंत कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षाविद शामिल हुए।

सभी ने उनके तैल चित्रों पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश के लिए दी गई उनके बलिदान के साथ कृतित्व और व्यक्तित्व पर विचार रखा। कांग्रेस नेता ललन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मनबोध सिंह, कमलेश सिंह, परवीन सिंह, मदन सिंह और सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा चलाया गया अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में इनकी महती भूमिका रही है।

इन्होंने पांच गोरों को मारकर महि नदी में फेंकवा दी थी। इन्होंने देश की आजादी में महती भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी बहुरिया राम स्वरूपा देवी के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े

 

 

घर में थी शादी, आग लगने से हो गई हजारों की संपति राख

सिसवन की खबरें :  बाइक से गिरकर इमहिला घायल

धनौती  थाना के गुडडु हत्‍य कांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

जमुई में सिमुलतला जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

अररिया में सास-दामाद  206 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार 

महज 06 घंटे के अंदर जामोबाजार थाना पुलिस ने हत्‍या कांड का किया  उद्भेदन, संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार

25 हजार रुपये का इनामी अपराधी कन्हाई सिंह गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!