Headlines

 यूपी की प्रमुख खबरें : माघ मेला में श्रद्धालुओं की होगी भव्य स्वागत  : योगी

यूपी की प्रमुख खबरें : माघ मेला में श्रद्धालुओं की होगी भव्य स्वागत  : योगी

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह यूपी डेस्‍क:

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, दीपावली यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में, यह अखिल विश्व के सनातनियों का सम्मान। मुख्यमंत्री मंत्री ने उत्तर प्रदेश की धरा के लिए गौरव का क्षण। अब प्रयागराज में माघ मेला का अवसर आया श्री योगी ने कहा कि श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत की तैयारी- योगी, सांस्कृतिक पुनर्जागरण की श्रृंखला में सहभागी बनें ।

➡️लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘जनता दर्शन’ के जरिए प्रदेशवासियों से मिलकर सीधे उनकी समस्या सुनने और उसके निराकरण की पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भी ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक फरियादी से मिले, समस्याएं सुनीं। सभी का प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को सख्त व उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
अन्नदाता किसान की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार
‘जनता दर्शन’ में पीएसी के सिपाही ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले के उचित निस्तारण का निर्देश दिया। शाहजहांपुर से आए किसान ने मुख्यमंत्री जी से धान खरीद केंद्र की लापरवाही की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो, शासन-प्रशासन के अधिकारी इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री जी ने शाहजहांपुर के डीएम को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। किसी भी केंद्र पर धान ले जाने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रयागराज से भी कुछ फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री संबंधित मामले में प्रयागराज के जिला व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का निस्तारण कराएं।
प्रदेशवासियों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य है। सरकार पहले दिन से ही लोगों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। साढ़े 8 वर्ष में जनता की समस्या सुनने और उसके निराकरण के लिए सरकार नियमित रूप से कार्य कर रही है। सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का उचित निस्तारण कराएंगे।
बच्चों को दी चॉकलेट, पढ़ाई के बारे में भी पूछा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से नाम पूछा, चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने करने को कहा। सीएम ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। सीएम योगी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का यशस्वी नेतृत्व और लंबे समय तक प्राप्त होता, लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि 15 दिसंबर 1950 को उनका नश्वर शरीर जवाब दे गया। उनकी स्मृतियां, देश के प्रति सेवाएं व योगदान चिरस्मरणीय अध्याय बन गया। देश वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में सदैव लौहपुरुष का स्मरण करेगा।
वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में सदैव लौहपुरुष का स्मरण करेगा देश
सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के करमसद में सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने परिश्रम से उच्च शिक्षा अर्जित की। इसके पीछे उनका उद्देश्य आजीविका प्राप्त कर विदेशी हुकुमूत की नौकरी करना नहीं, बल्कि देश-दुनिया को समझकर अपनी प्रतिभा व ऊर्जा का लाभ भारत मां के चरणों में समर्पित करना था। सरदार पटेल ने आजादी के आंदोलन को नेतृत्व दिया। कई बार जेल की यातनाएं सहीं, लेकिन आजादी के आंदोलन से विचलित नहीं हुए। देश जब आजाद हो रहा था, उस समय उन्होंने पुरजोर तरीके से भारत के विभाजन का विरोध किया। उन्होंने 567 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। देश वर्तमान भारत के शिल्पी के रूप में सदैव लौहपुरुष का स्मरण करेगा।
सरदार पटेल की सूझबूझ के परिणाम स्वरूप भारत का हिस्सा बनीं जूनागढ़ व हैदराबाद रियासत
सीएम योगी ने कहा कि जूनागढ़ का नवाब व हैदराबाद का निजाम भारत गणराज्य में शामिल नहीं होना चाहते थे। जब देश आजाद हो रहा था, तब अंग्रेजों ने टू नेशन थ्योरी को लागू किया और देसी रियासतों को स्वतंत्रता दी कि वे चाहें तो भारत गणराज्य में शामिल हों, पाकिस्तान में शामिल हों या स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखें। सभी हिंदू रिसायतों ने भारत का हिस्सा बनने पर सहमति दी, लेकिन जूनागढ़ का नवाब और हैदराबाद के निजाम ने मना कर दिया। सरदार पटेल की सूझबूझ के परिणाम स्वरूप उनके रक्तहीन क्रांति के माध्यम से दोनों रिसायतें भारत का हिस्सा बनीं। जूनागढ़ के नवाब और हैदराबाद के निजाम को देश छोड़कर भागना पड़ा।
पं. नेहरू ने कश्मीर को विवादित करने का कार्य किया, जिससे वह भारत को डसता रहा
सीएम योगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर रियासत कहां शामिल हो, इसे लेकर असमंजस की स्थिति थी, तब जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि मैं पहल करूंगा। जम्मू-कश्मीर पं. नेहरू के हाथों में था, लेकिन उन्होंने जम्मू-कश्मीर को इतना विवादित करने का कार्य किया कि आजादी के बाद से वह लगातार भारत को डसता रहा। पं. नेहरू के कारण उसी कश्मीर से देश को उग्रवाद, अलगाववाद प्राप्त हुआ था। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है, जिन्होंने लौहपुरुष व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान के संकल्प को आगे बढ़ाया।
गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने किए अनेक उल्लेखनीय कार्य
सीएम योगी ने कहा कि गृहमंत्री के रूप में भारत में सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार, तमाम विवादों के समाधान के लिए तंत्र विकसित करने और भारत की प्रशासनिक सेवा को वर्तमान स्वरूप देने का कार्य भी लौहपुरुष के कारण हो पाया। सरदार पटेल का यशस्वी नेतृत्व और लंबे समय तक प्राप्त होता, लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि 15 दिसंबर 1950 को उनका नश्वर शरीर जवाब दे गया। उनकी स्मृतियां, देश के प्रति उनकी सेवाएं व योगदान हम सबके लिए चिरस्मरणीय अध्याय बन गया। हर भारतवासी बड़ी श्रद्धा, सम्मान के साथ भारत मां के महान सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने को तत्पर रहता है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, पवन सिंह चौहान, लालजी प्रसाद निर्मल, उमेश द्विवेदी, विधायक ओपीबी श्रीवास्तव, आशीष सिंह ‘आशु’,
उपस्थित रहे।

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, दीपावली यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में, यह अखिल विश्व के सनातनियों का सम्मान। मुख्यमंत्री मंत्री ने उत्तर प्रदेश की धरा के लिए गौरव का क्षण। अब प्रयागराज में माघ मेला का अवसर आया श्री योगी ने कहा कि श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत की तैयारी- योगी, सांस्कृतिक पुनर्जागरण की श्रृंखला में सहभागी बनें ।

➡️सहारनपुर- सिर कटा शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी ने प्रेमिका की हरियाणा में की थी हत्या, प्रेमी ने यमुनानगर में उतारा था मौत के घाट, सहारनपुर से हरियाणा ले जाकर सिर काटा था, बिलाल 2 साल से प्रेमिका उमा के साथ रहता था, जंगल के पास ले जाकर गला घोंटकर हत्या की, पहचान मिटाने के लिए सिर धड़ से अलग किया, 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र में शव मिला था, CCTV फुटेज, सर्विलांस के जरिए आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने टिडोली से बिलाल को दबोचा, नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव से बिलाल अरेस्ट

➡️मुजफ्फरनगर- धुंध के कारण वाहनों की स्पीड घटी, सड़कों पर वाहन दिखना हुए बंद, चालक हेडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे, क्रिकेट ग्राउंड में खिलाड़ी भी दिखना बंद, सर्दी-कोहरे से बचाव में अलाव का सहारा, सुबह से ही मौसम ने बदला मिजाज, कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, प्रशासन की लोगों से सतर्क रहने की अपील

➡️संभल- पत्नी ने जिंदा पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया, अधिकारियों ने भी बिना जांच के बना दिया पत्र, पत्नी और प्रेमी ने रची जमीन हड़पने की साजिश, पीड़ित ‘मैं जिंदा हूं साहब’ का पोस्टर लेकर घूम रहा, डीएम से लेकर एसपी तक से लगाई गुहार- तेजपाल, तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जहांगीर का मामला

➡️चंदौली- घर में घुसे चोरों ने किशोर की हत्या कर दी, मकान मालिक के 15 वर्षीय बेटे की हत्या, फायरिंग के दौरान गोली लगने से दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान किशोर की मौत, गांव में हड़कंप, पड़ोसी के घर में भी चोरी, 4-5 चोर गाड़ी से आए, ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी, ग्रामीण नाराज, सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव की वारदात

➡️गोरखपुर- अंबुज हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, बिट्टू गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, पुलिस गोरखपुर से नेपाल तक छापेमारी कर रही थी, बिट्टू ने अपने दोस्तो संग मिलकर की थी हत्या, आपसी लेनदेन के विवाद में की गई थी हत्या, गोरखपुर में हत्या कर महराजगंज में फेंक आए थे, पूर्व में दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है

➡️संभल- पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, DIG मुरादाबाद ने घोषित किया था इनाम, पीपलसाना थाना से लूट में वांटेड था इमरान, जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी हुआ घायल, तमंचा-कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद, थाना बनियाठेर क्षेत्र के नेहटा के पास मुठभेड़

➡️हापुड़- हाईवे पर कार सवार गुंडों का आतंक, गुंडों ने हाईवे पर गाड़ी का पीछा किया, विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, हमले में परिवार, बच्चों में मची चीख-पुकार, डंडों से हमला कर गुंडों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की, तहरीर पर अज्ञात गुंडों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे की घटना

➡️ग्रेटर नोएडा- अवैध तरह से कॉलोनी काटने में FIR दर्ज, ग्रेनो प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन, अधिसूचित जमीन पर कॉलोनी काटी थी, 7 कॉलोनाइजर, प्रॉपर्टी डीलर पर FIR दर्ज, नोटिस के बावजूद काम बंद नहीं कर रहे थे, सस्ते दाम में प्लॉट बेचकर पैसे कमा रहे थे, छपरौला में अवैध कॉलोनी काटने का खेल, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाने में मुकदमा दर्ज

➡️ग्रेटर नोएडा- राधा स्काई गार्डन में आवारा कुत्तों का आतंक, कुत्ते ने मां समेत दो बेटियों को किया घायल, सोसाइटी की बैठक में हुआ जमकर बवाल, लावारिस कुत्तों को लेकर सोसाइटी में थी बैठक, दो पक्षों में कुत्तों को बाहर निकालने पर विवाद, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, 8 से 9 लावारिस कुत्तों का मां-बेटियों पर हमला, सभी लोग कुत्तों को शेल्टर होम भेजने पर सहमत, बिसरख थाना क्षेत्र श्री राधा स्काई गार्डन का मामला

➡️मेरठ- आबूलेन पर कारोबारी, बहन पर हमले का मामला, LLB के 4 छात्र हमलावरों पर धारा बढ़ाई गयी, जांच में कारोबारी की हत्या की कोशिश की पुष्टि, बहन के साथ रेस्टोरेंट जाते वक्त किया था हमला, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुआ हमला, हत्या के लिए ईंट से वार कर कार का शीशा तोड़ा, सदर बाजार के पॉश आबूलेन बाजार में हुआ था हमला

➡️हापुड़- दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर दो जगह हादसा, घना कोहरा होने के कारण हुआ हादसा, एक जगह आधा दर्जन वाहनों की भिड़ंत, दूसरी जगह तीन वाहन आपस में टकराए, हाईवे पर करीब 9 वाहनों की हुई टक्कर, करीब चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, स्थानीय पुलिस मौके पर, हाईवे पर जाम, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे की घटना

➡️नोएडा- नोएडा में प्रदूषण के साथ कोहरे की दोहरी मार, प्रदूषण, कोहरे की वजह से विजिबलिटी कम, विजिबलिटी कम होने से वाहन चलाने में दिक्कत, एक्सप्रेस-वे पर फॉग लाइट जलाकर चल रहे वाहन, नोएडा में प्रदूषण का स्तर 400 तक पहुंचा है, नोएडा के सेक्टर 125 का AQI 281 तक पहुंचा, सेक्टर 62 का AQI 406, सेक्टर 116 का AQI 406, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 का AQI 390 दर्ज

➡️गोंडा- शिक्षा विभाग में फर्नीचर आपूर्ति में घूसखोरी मामला, जिला समन्वयक प्रेम शंकर मिश्रा को हाईकोर्ट से झटका, हाईकोर्ट से जिला समन्वक की दाखिल याचिका खारिज, घूसखोरी मामले में बीएसए, 2 जिला समन्वयकों पर आरोप, तीनों पर एंटी करप्शन कोर्ट के आदेश पर FIR हुई थी दर्ज, एफ़आईआर के चलते निलंबित हुए थे BSA अतुल तिवारी

➡️फर्रुखाबाद- बौद्ध धर्म अनुयायियों ने फेंकी खंडित मूर्तियां, विसारी देवी मंदिर पर चढ़कर फेंकी खंडित मूर्तियां, संkisā में बने टीले को लेकर चल रहा विवाद, बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म के लोगों के बीच है विवाद, बौद्ध अनुयायियों के खिलाफ पुजारी ने दी तहरीर, थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा का मामला

➡️हापुड़- वसूली मामले में मुख्य आरोपी दारोगा नितिन फरार, 11 दिसंबर से थाने ही नहीं आया दारोगा नितिन, पुलिसकर्मियों ने युवक को बंधक बनाकर वसूली की, महिला के साथ मिलकर वसूले थे 1 लाख 25 हजार, रेप केस का डर, एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली, दारोगा ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ कांड किया, फरार दारोगा की तलाश में गजरौला पुलिस की दबिश, थाना सिंभावली में तैनात है आरोपी दारोगा नितिन वर्मा

➡️देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे मुख्यमंत्री, महादेव मंदिर पहुंचेंगे सीएम धामी, शाम 4 बजे डायमंड स्टेट समिट में शामिल होंगे, जाखन राजपुर रोड, देहरादून में होगा कार्यक्रम

➡️दिल्ली- दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया, घने कोहरे के कारण यातायात भी धीमा, ट्रेन ओर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा असर, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, AQI 452 दर्ज किया, दिल्ली के कुछ हिस्सों में AQI 500 पहुंच चुका, वजीराबाद, रोहिणी में AQI 500 दर्ज किया गया।

➡️लखनऊ- तनिष्क शोरूम से हीरे की चूड़ियां चोरी का खुलासा, पुलिस ने महाराष्ट्र के 4 चोरों को किया अरेस्ट, महाराष्ट्र से लखनऊ पहुंचे थे चारों आरोपी, चारबाग के एक होटल में ठहरे थे चारों, पत्रकारपुरम स्थित तनिष्क शोरूम की रेकी की थी, शोरूम से 6.61 लाख के हीरे की 4 चूड़ियां चोरी, स्टाफ को बातों में उलझाकर की चोरी, आरोपियों के पास से चारों चूड़ियां बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ वारदात का खुलासा

➡️लखनऊ- आर्केस्ट्रा डांसर युवती को गोली मारने का मामला, गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने आरोपी आकाश, उसके साथी को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल 32 बोर देसी पिस्टल बरामद, कारतूस और स्कॉर्पियो भी पुलिस के कब्जे में, घायल लवली का लोकबंधु अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी आकाश और लवली के बीच था प्रेम प्रसंग, दोनों में बातचीत बंद होने से नाराज था आकाश

➡️लखनऊ- दबंगों ने किया युवक पर चाकू से हमला, कृष्णा राजपूत पर चाकू से किया गया हमला, आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना, पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी

➡️फिरोजाबाद- भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु का ऐलान, खंड शिक्षा अधिकारी एका, बीएसए पर भ्रष्टाचार का आरोप, आज से बीएसए कार्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन

➡️फर्रुखाबाद- तीन बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, भिड़ंत में दो की मौत, चार गंभीर घायल, घायलों को अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना कादरीगेट क्षेत्र का मामला

➡️मुरादाबाद- बीजेपी विधायक के भाई पर जानलेवा हमला, मुरादाबाद से बीजेपी MAL हैं रितेश गुप्ता, विधायक के भाई अमित गुप्ता पर हमला, सर्राफा की दुकान से घर जाते समय हमला, अभिषेक नाम के व्यक्ति ने किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक की घटना

➡️इटावा- प्रेमी से शादी की जिद बनी युवती की मौत की वजह, आगरा में रिटायर्ड दारोगा पिता ने हत्या की, पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या की, हत्या के बाद शव को आगरा से इटावा लाया, इटावा में यमुना नदी में फेंका गया था शव, पिता की निशानदेही पर झाड़ियों में मिला कंकाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बरामद किया कंकाल, पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने कबूला जुर्म, प्रेमी की शिकायत से हुआ मामले का खुलासा, इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र का मामला

➡️बहराइच- बहराइच में मारा गया आदमखोर छठा भेड़िया, रिहायशी इलाके में पहुंचे भेड़िये को ग्रामीणों ने घेरा, वन विभाग ने आदमखोर भेड़िए का किया रेस्क्यू, रेस्क्यू के दौरान भेड़िए ने भागने का किया प्रयास, टीम ने आदमखोर भेड़िए को घेरकर किया शूट, गोली लगते ही ढेर हुआ आदमखोर भेड़िया, DFO ने अभी और भेड़िए होने की जताई आशंका, बहराइच कैसरगंज के गोडहिया नंबर 4 का मामला

➡️हापुड़- किराना दुकानदार को गोली मारने का मामला, एक सप्ताह बाद भी हमलावरों का नहीं लगा सुराग, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मारी थी गोली, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दौताई में हुई थी घटना

➡️हापुड़- ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगी का मामला, कई दिन बाद भी साइबर ठग गिरफ्त से दूर, गूगल मैप पर रेटिंग का दिया था झांसा, रेटिंग से ऑनलाइन टास्क पूरा करने का दिया था झांसा, झांसा देकर व्यक्ति से ठगे थे 8.17 लाख रुपए, थाना देहात क्षेत्र के प्रहलादनगर का निवासी पीड़ित मनोज

➡️कौशाम्बी- कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई मौत, ट्रैक्टर और बाइक की हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत, एक अन्य घायल, बाइक पर सवार थे 4 युवक

➡️झांसी- युवक ने जहर खाकर खत्म कर दी जिंदगी, परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सकरार थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡️रायबरेली- ड्यूटी के दौरान दीवान की बिगड़ी हालत, दीवान राजेश कुमार की हालत बिगड़ने से हड़कंप, गंभीर हालत में दीवान को पहुंचाया गया सीएचसी, डॉक्टर ने हार्ट अटैक बता कर एम्स किया रेफर, इलाज के दौरान एम्स में राजेश की हुई मौत, बछरावां थाने में तैनात था दीवान राजेश कुमार

➡️बाराबंकी- 11वां मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन, बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन, सांझी विरासत ट्रस्ट ने किया भव्य आयोजन, साहित्यकार उदय प्रताप सिंह को मिला अवार्ड, उदय प्रताप सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया, सांझी विरासत ट्रस्ट ने किया सम्मानित, गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना कवि सम्मेलन, भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा हुए शामिल, एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, सपा राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप ने किया स्वागत, अरविन्द सिंह गोप बुके देकर, शाल ओढाकर स्वागत किया, हजारों की संख्या में श्रोता रहे मौजूद, कवियों की प्रस्तुति पर तालियों से गूंजा ऑडिटोरियम

➡️मेरठ- पशु चोरों के गैंग से पुलिस की मुठभेड़, शातिर पशु चोर आसिफ को लगी गोली, पुलिस ने आसिफ के साथ रमजान पकड़ा, 2 तमंचे, चोरी का सामान बरामद किया गया, जानी में बाफर-सिसोला मार्ग पर हुई मुठभेड़

➡️हापुड़- रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, शराब के सेल्समैन ने लगाया आरोप, फायरिंग करने का लगाया आरोप, अज्ञात लोगों पर फायरिंग का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी, थाना कपूरपर क्षेत्र के नरेना का मामला

➡️रायबरेली- हिन्दू बन महिला को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का आरोप, शादी के बाद धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप, तीन वर्ष पूर्व समीर ने किया था विवाह, कुछ दिन बाद समीर ने धर्म परिवर्तन करवाया, गर्भवती होने पर पीड़िता का करवाया गर्भपात, पीड़िता ने समीर उसके भाई पर लगाए आरोप, हत्या का प्रयास किये जाने का लगाया आरोप, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, सलोन कोतवाली क्षेत्र के घोसी का पुरवा का मामला

➡️मेरठ- शराब पीकर ड्यूटी कर रहा हैड कांस्टेबल निलंबित, चौकी इंचार्ज के साथ ही शराबी HCP ने कर दी अभद्रता, SSP विपिन ताडा ने HCP शैलेन्द्र को किया निलंबित, लंबे समय से छुट्टी मार रहे सिपाही राजिक, यशपाल सस्पैंड

➡️मेरठ- थाने के फॉलोअर की लाश मिली, हत्या की आशंका, बहसूमा थाने के मैस का कुक था संविदाकर्मी अंकित, खाना बनाने थाने गया अंकित देर रात तक नही लौटा, जैन मंदिर के पास सड़क पर मिला अंकित का शव, बहसूमा कस्बे का मामला

➡️रायबरेली- ट्रक ने 6 दुकानों सहित ऑटो को रौंदा, हादसे में दुकाने हुई क्षतिग्रस्त, हादसे में किसी के हताहत होने की नहीं सूचना, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️मेरठ- गुरूकुलम स्कूल मालिक से रंगदारी मेल का मामला, हरियाणा के सोनीपत से भेजा गया था रंगदारी मेल, पुलिस जांच के बाद सोनीपत से 3 आरोपी अरेस्ट, स्कूल मालिक कंवलजीत सिंह से मांगी थी रंगदारी, पुलिस ने मेल के बाद स्कूल मालिक को दी सुरक्षा, नौचंदी पुलिस ने मामले में दर्ज किया था मुकदमा

➡️मेरठ- फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया मकान, नईम बानो ने दो पार्टियों को बेच डाला मकान, लाखों रुपये लेकर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री, लोहियानगर में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

➡️मेरठ- मेरठ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी, मुठभेड़ में पशु चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली, घायल बदमाश की पहचान आसिफ के रूप में, दूसरे आरोपी रमज़ान पर 8 मुकदमे दर्ज, दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानी थाना क्षेत्र के हुई मुठभेड़

➡️झांसी- झांसी के पूर्व विधायक पर डकैती, रंगदारी के आरोप, दीप नारायण यादव पर डकैती, रंगदारी के आरोप, आत्मसमर्पण अर्जी पर कोर्ट ने तारीख तय की, कोर्ट ने आज की तारीख तय की, आज कोर्ट में आत्मसमर्पण की आशंका, पुलिस अलर्ट

➡️देहरादून- उत्तराखंड से आंध्र तक धामी की धमक, मदनपल्ली से तिरुपति तक गूंजा नाम, अटल-मोदी सुशासन यात्रा में शामिल हुए सीएम, आंध्र प्रदेश में जनता ने किया भव्य स्वागत, मोदी के विजन को जमीन पर CM धामी ने उतारा, जीरो टॉलरेंस नीति से बनाई अलग पहचान, निर्णायक फैसलों से देशभर में बढ़ा धामी का कद

➡️देहरादून- खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल विभाग की पहल, न्याय पंचायत स्तर तक स्टेडियम बनाने पर काम जारी, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य का बयान, ‘जिला, ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण की योजना’, ‘भूमि की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा निर्माण’, ‘राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर खेल मैदान’

➡️देहरादून- दिल्ली रैली को कांग्रेस बता रही है बड़ी रैली, उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव जीत का दावा, कांग्रेस ने नेतृत्व के साथ मैदान में उतरने की बात कही, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पलटवार, पंचमुखी नेतृत्व पर उठाए सवाल, चुनाव से पहले ही बदलेगी नेतृत्व की दिशा- सौरभ, संगठन के बिना चुनाव नहीं जीता जाता- सौरभ

➡️दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे दिल्ली आवास, परिवारजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत, धर्मपत्नी ने टीका लगाकर किया स्वागत, रिश्तेदार भी पहुंचे पंकज चौधरी के दिल्ली आवास।

 

यह भी पढ़े

स्वदेशी आंदोलन के बचपन से समर्थक थे देशरत्न : डा कृष्ण

स्वरोजगार सृजन का अनूठा उदाहरण है परिवर्तन संस्था-  मुख्य सचिव

हमारे आदर्श महापुरुषों ने महिला नेतृत्व को मजबूत किया – आदित्य कृष्ण गुरु जी 

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र संघर्ष मोर्चा ने  किया प्रदर्शन

अपहर में क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमनौर और मंझोपुर की जीत

सिधवलिया की खबरें :  शराब के नशे मे तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सारण के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन को विस अध्यक्ष ने किया सम्मानित

जदयू नेता जीशू सिंह ने मुखिया रांधा साह के परिजन, कृष्णा ज्वेलर्स टारी और मृत्युंजय भगत से मिलकर दिया सांत्‍वना

रघुनाथपुर : निर्माणाधीन भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त मामले में एकदिवसीय धरना और प्रतिवाद मार्च

  नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने दी बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!