12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क
सिकरारा (जौनपुर): सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार की होनहार छात्रा अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करते ही NEET-UG 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अस्मी ने परीक्षा में 720 में से 602 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9475 तथा कैटेगरी रैंक 4189 हासिल की है।
अस्मी ने इससे पहले कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में भी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था। वह Aloft Dale School की छात्रा रही हैं तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी The Mentors Academy से की।
उनकी सफलता का सबसे प्रेरणादायक पहलू यह रहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से की और नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
अस्मी की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। परिवार ने इस सफलता का श्रेय अस्मी की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया है।
अस्मी मौर्य की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिकरारा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
