Headlines

सिसवन की खबरें :   आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

सिसवन की खबरें :   आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बावन डीह स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र 90 एवं 91 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, महिला पर्यवेक्षक रोशन आरा भी मौजूद रहीं।निरीक्षण के दौरान, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने टीएचआर के वितरण की जांच की और उपस्थित लाभुकों से वितरण के विषय में जानकारी ली।

 

इसके अलावा, उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की स्वच्छता और सुव्यवस्था की भी जांच की।निरीक्षण के दौरान, कुछ कमियां सामने आईं, जिनमें बच्चों के खेलने वाले खिलौने टूटे पाए गए, बिजली की व्यवस्था में कमी पाई गई, और वेट मशीन भी खराब पाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और आंगनबाड़ी केंद्र पर सफाई की विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगभग 50 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।जांच के दौरान, गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड, रक्त परीक्षण, और अन्य आवश्यक जांचें की गईं। इस अवसर पर, गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ आहार, व्यायाम, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ प्रसव सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत, देश भर में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

 

सीढी से गिरकर महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के भागर गांव में सिंढी से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी श्याम लाल यादव की 60 वर्षीय पत्नी गीता देवी है। वह छत पर कपड़ा फैलाने सिढी के जरिए जा रही थी तभी गिरकर घायल हो गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

बाइक के धक्के से तीन बर्षीय बच्ची घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बाइक के धक्के से तीन बर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची स्थानीय निवासी मुन्ना कुशवाहा की पुत्री तीन बर्षीय रीया कुमारी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

यह भी पढ़े

राजद विधायक और सहयोगी पर करोड़ों की रंगदारी मांगने की FIR, संवेदक ने मांगी सुरक्षा

मधेपुरा में फर्जी निगरानी अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस बनकर करता था अवैध वसूली, फर्जी आईडी बरामद

कुख्यात अपराधकर्मी असलम अंसारी गिरफ्तार, अवैध हथियार एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सेवानिवृत कार्यालय अधीक्षक का निधन, परिवार में शोक का माहौल

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!