सारण पुलिस की विगत् 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 18 वारंटी तथा 08 शराब कारोबारी सहित 63 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन / विक्री/भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक-19.12.2025 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें-
01. वारंट में:-18 अभियुक्त
02. शराब सेवन में
:-11 अभियुक्त
03. शराब कारोबार में:-08 अभियुक्त
04. हत्या का प्रयास में:-09 अभियुक्त
05. हत्या में:-05 अभियुक्त
06. अपहरण में:-02 अभियुक्त
07. जुआ अधिनियम में में:-07 अभियुक्त
08. लूट में:-01 अभियुक्त
09. एस.सी. / एस.टी. एक्ट में:-01 अभियुक्त
10. खनन में:-01 अभियुक्त
जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल-35 वाहनों से 66,500 रूपया जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब-728.085 ली० (देशी शराब-561 ली0 एवं विदेशी शराब-167.085 ली०) चार चक्का-01, टेम्पू-01, साईकिल-01, ट्रेक्टर-02, मोटरसाईकिल-03, तास की गड्डी-01, मोबाईल-01, नगद राशि-4260 रुपये, अपहृता-01, बैग-01, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद।
यह भी पढ़े
पटना में पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल; शव मिलने के बाद आक्रोशित हो गए थे ग्रामीण
रघुनाथपुर के कौसड़ गांव में कंबल वितरण समारोह का हुआ आयोजन
बिहार में जमीन-फ्लैट के नये रेट में बढ़ोतरी हो सकती है,क्यों?
सीवान के भूतपूर्व जिलाधिकारी सी. के. अनिल ने थावे मंदिर का लिया जायजा
बांग्लादेश में हादी की मौत, हिंसा और यूनुस की चुप्पी क्या है?
