रघुनाथपुर के कौसड़ गांव में कंबल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

रघुनाथपुर के कौसड़ गांव में कंबल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

पूर्व प्रमुख के पुत्र व समाजसेवी मंटू सिंह ने एक हजार लोगों के बीच बाटा कंबल

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सिवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के गभीरार पंचायत अंतर्गत कौसड़ गांव निवासी पूर्व प्रमुख के सुपुत्र व समाजसेवी दीपक कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिवान के पूर्व विधान पार्षद व कॉपरेटिव के चेयरमैन मनोज सिंह उपस्थित हुए, जिनका स्वागत गाजे-बाजे व फूल-माला से किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस ठंड के मौसम में मंटू सिंह के द्वारा कंबल बांटना एक सराहनीय कार्य है इनके इस सामाजिक कार्य के लिए मैं इनको धन्यवाद देता हूं।

मंटू सिंह ने कहा कि हमेशा से ही सामाजिक कार्य करते आया हूं चाहे छठ पर्व हो होली हो या मेरे पिताजी की पुण्यतिथि हो। इसके अलावा भी जब कभी मुझे मौका मिलता है मैं लोगों की सहायता करते आया हूं। मैं हमेशा गरीबों और असहायों के साथ खड़ा रहता हूं। प्रत्येक वर्ष ऐसे छह-सात कार्यक्रम करते रहता हूं इसके बारे में आप जनता जनार्दन से पता कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज इस समारोह में एक हजार लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है लेकिन यह इतने पर ही रुकने वाला नहीं है इसके आगे भी जितने लोग इस लायक होंगे सबके बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

मौके पर लोजपा नेता राजबली मांझी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, विनोद सिंह, रवि दीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अविनाश यादव, मंटु राम, इमाम अंसारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

बिहार में जमीन-फ्लैट के नये रेट में बढ़ोतरी हो सकती है,क्यों?

सीवान के भूतपूर्व जिलाधिकारी सी. के. अनिल ने थावे मंदिर का लिया जायजा

बांग्लादेश में हादी की मौत, हिंसा और यूनुस की चुप्पी क्या है?

संसद के 19 दिनों के सत्र में क्या-क्या हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!