Headlines

हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक में लूट का किया प्रयास

हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक में लूट का किया प्रयास

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर एवं खरौनी गांव के बीच स्थित बंधन बैंक में शुक्रवार की सुबह चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल लूट का प्रयास किया. उन्होंने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया.हालांकि अपराधी घटना को अंजाम देने में असफल रहे. घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बतायी जा रही है.

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह समय करीब साढ़े दस जैसे ही बंधन बैंक के कर्मियों ने बैंक खोला, तभी चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधी बैंक में घुस गये और बैंक कर्मियों से चाभी मांगने लगे और कैश के बारे में पूछने लगे. जब बैंक कर्मियों ने चाभी देने मना किया और कैश की जानकारी नहीं दी, तो उनके द्वारा उनके साथ मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया गया.

तभी ग्राहक बैंक में आने लगे. ग्राहकों के पहुंचने पर कर्मियों ने भीतर से आवाज लगायी, जिसके बाद ग्राहक के दरवाजा खोलने के बाद बैंक कर्मी बाहर आये. इस बीच एक ग्राहक द्वारा इस घटना की सूचना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन एवं उदवंतनगर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ एवं डायल 112 नंबर पुलिस वाहन बंधन बैंक पहुंची. हालांकि उससे पहले ही सभी अपराधी वहां से भाग निकले. इसके बाद जयंत प्रकाश ने बैंक कर्मी एवं मैनेजर से मिल घटना की जानकारी ली. इसके पश्चात बैंक सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

वहीं सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने बताया कि जैसे ही बंधन बैंक खुला, तभी दो की संख्या में रहे बदमाश उसमें घुस तो आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन एवं स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना पर डीआइयू टीम भी वहां पहुंची. इसके बाद बैंक में लगे डीवीआर पुलिस ले आयी है. उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. जल्दी हम लोग इस घटना का उद्वेदन कर देंगे.

यह भी पढ़े

प्रयागराज में आयोजित होने वाले पावन माघ मेला स्नान की तैयारियां अब भव्य रूप ले रही हैं – महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज

‘भोजपुरी साहित्य के विविध आयाम’ पुस्तक भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और शोधपरक दस्तावेज है

सदैव अटल कार्यक्रम में सराहना से ऊर्जस्वित दिखे युवा

बिहार में जमीन का म्यूटेशन अटकाने में कई जिले शामिल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!