Headlines

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को थी तलाश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पटना में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्डू कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गुलमाहियाचक, थाना नदी, जिला पटना का निवासी है और रंजीत पासवान का पुत्र है।

 

उसे गुलमाहियाचक रेलवे लाइन के पास से पकड़ा गया,गुड्डू नदी थाना कांड संख्या 93/2026 और 94/2026 में वांछित था। उस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त की निशानदेही पर उसके किराए के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, कमरे में अलमारी के ऊपर एक झोले में छिपाकर रखा गया एक अवैध लोहे का देसी कट्टा बरामद हुआ।

 

साथ ही, एक टीन के डिब्बे से 8 एमएम केएफ अंकित एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी मिला।पुलिस ने बताया कि बरामद देसी कट्टे की बैरल की लंबाई लगभग सात इंच है और उसका बट लकड़ी का बना हुआ है। इस बरामदगी के संबंध में नदी थाना में कांड संख्या 290/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने दोहराया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

बगौरा संस्कृत स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई को लेकर बच्चों में उत्साह

डेहरी महादलित बस्ती में घुसा वर्षा का पानी जनजीवन प्रभावित

यूपी की खबरें : सीएम योगी ने  बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया 

Leave a Reply

error: Content is protected !!