Headlines

सीवान के डॉ० यतीन्द्र नाथ सिन्‍हा  एच.एम.ए.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये

सीवान के डॉ० यतीन्द्र नाथ सिन्‍हा  एच.एम.ए.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ० यतीन्द्र नाथ सिन्हा को दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एच.एम.ए.आई.) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। सीवान के डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना जाना सीवान के इतिहास में यह पहली स्वर्णिम उपलब्धि है कि सीवान के मिट्टी के लाल ने होमियोपैथिक जगत में एक ऐतिहासिक लम्बी छलांग लगायी है।

उक्त बातों की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताते हुए डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. यतीन्द्र बाबू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में चयन ऑल इंडिया एच.एम.ए.आई. के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 23वीं ऑल इंडिया कांग्रेस 2025 के आयोजन दिनांक 26, 27 एवं 28 दिसम्बर, 2025 को बिस्वा बंगला कॉन्भेन्शन सेंटर, कैनाल बैंक रोड, न्यू टाउन, पश्चिम बंगाल में दिनांक 28 दिसम्बर, 2025 को मंच पर हुआ।

डॉ० यतीन्द्र बाबू का चयन होमियोपैथिक जगत की विगत 54 वर्षों से अनवरत होमियोपैथिक साइन्स, संगठन को द्रुतगाते से मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ शहर से होते हुए सुदुर ग्रामीणों की सेवा और लोक कल्याण हेतु किया गया।

यह भी पढ़े

सीवान नगर स्थित गौशाला की अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर हुई जांच,दिये गये निर्देश

अरावली पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय का क्या निर्णय है?

यूपी की प्रमुख  : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड ठंड में भी सोमवार को जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा

टाइनी टाट्स प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों को मिला मंच, झूमे दर्शक

सरकार अरावली पहाड़ियों के संरक्षण और बहाली के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

error: Content is protected !!