सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर लोकमंगल के लिए देवाधिदेव महादेव से की प्रार्थना
श्रीनारद मीडिया, गोरखपुर, (यूपी):

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और शांति की प्रार्थना की।
हवन के साथ यह पावन अनुष्ठान पूर्ण हुआ।
सोमवार की पावन प्रातः बेला…गोरखनाथ मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और मंत्रोच्चार का दिव्य वातावरण…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास स्थित शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक करते हुए।
वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने भगवान भोलेनाथ का जल और दूध से रुद्राभिषेक किया।
पूजन में विल्वपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेक पूजन सामग्रियां अर्पित की गईं।
मठ के विद्वान आचार्यगण और पुरोहितों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी महामंत्रों से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। पूरे वातावरण में “ॐ नमः शिवाय” के गूंजते स्वर और वैदिक मंत्रों से भक्तिमय ऊर्जा का संचार होता रहा। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने विधिवत हवन कर देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
अनुष्ठान पूर्ण होने पर उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक अनुष्ठान न केवल आस्था का प्रतीक बना बल्कि प्रदेश की खुशहाली और लोकमंगल का आध्यात्मिक संदेश भी देता दिखाई दिया।
भक्ति, विश्वास और लोककल्याण की भावना से जुड़े इस अनुष्ठान के साथ मुख्यमंत्री योगी ने वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को आध्यात्मिक संकल्प के साथ पूर्ण किया।
यह भी पढ़े
बक्सर में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने को EOU की नई इंटेलिजेंस यूनिट, इन चीजों पर हुआ एक्शन
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन वाले गैंग का खुलासा किया है
सहरसा में सेल टैक्स ऑफिस के चपरासी को घूस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार
इंदिरा गांधी से रेहान वाड्रा तक,ऐसा रहा शादियों का इतिहास
बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत


