Headlines

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र श्री निवास सिंह और शैलेश सिंह के पुत्र सूरज कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से छीनी गई मोबाइल के साथ आठ चोरी के मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक चाइनीज कट्टर बरामद किया है।

गौरतलब है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर सलखुआ गांव के अमरेश कुमार भेलदी 15 दिसम्बर को साइबर दुकान पर जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चाकू और बंदूक दिखाकर उनका मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित ने थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस टीम ने एसआई राकेश झा, दिनेश कुमार और चौकीदार अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दोनों शातिर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि ये अपराधी आसपास के क्षेत्र में आते-जाते राहगीरों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार अपराधियों को छपरा जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े

 सात बहनों के बीच घर का इकलौता चिराग गायब, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पूर्व प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह का निधन, शिक्षाविदों में शोक

सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया

छपरा में 24 घंटे में   21 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

सुपौल: मवेशी व्यापारी से लूट के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

बगौरा–शेरही मार्ग पर सड़क हादसा, युवक की मौत से गांव में शोक।

बार–बार लौटने वाला रिंगवॉर्म : होम्योपैथी देती है स्थायी समाधान

 मारपीट में पिता पुत्र घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!