Headlines

 बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक फेरीवाले को गोली मार,  घायल  

बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक फेरीवाले को गोली मार,  घायल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार सरकार की लाख सख्ती के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं।

 

ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक फेरीवाले को गोली मार दी।दरअसल, यह घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र में हुई है। घायल शख्स की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत निवासी 50 वर्षीय मो. मुजाहिद के रूप में हुई है।

जख्मी मुजाहिद ने बताया कि वह प्रत्येक दिन बिस्किट लेकर गांव-गांव घूमता है। बुधवार की सुबह भी वह रोज की तरह बलवाहाट थाना क्षेत्र मे घूम रहा था इसी दरमियान करुआ मंदिर के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और फिर इससे 500 रुपए मांगा इसने दे भी दिया और फिर इसके बाद उन बदमाशों द्वारा उसको गोली मार दी गयी।

 

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही के बालवाहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी को उठाकर सहरसा सदर अस्पताल लाई है। जंहा जख्मी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि मामले में सूचना मिली है, जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

मंत्री मंगल पांडेय द्वारा सिवान विधानसभा क्षेत्र में दही-चूड़ा भोज का आयोजन आज

ढाई दर्जन मामलों  के वारंटी को चैनपुर पुलिस ने किया  गिरफ्तार

डीआइजी की फोटो का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग, संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Raghunathpur: रॉयल विद्या सदन में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल समापन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!