पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन

पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन पद संभालते ही चुनावी मोड में आ गए हैं। बतौर बीजेपी अध्यक्ष पहली संगठनात्मक नियुक्तियों में उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

 भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन पद संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया है। सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर के चुनाव की देखरेख का भी प्रभार दिया गया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में चिट्ठी जारी कर दी गई है।

शोभा करंदराजे सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी की ओर जारी लेटर के मुताबिक पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को केरल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया जबकि केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में संभावित है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।’’  वहीं विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर चुनाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

तेलंगाना नगर निगम चुनाव के लिए आशीष सेलार को सौंपी जिम्मेदारी

आगामी तेलंगाना नगर पालिका और निगम चुनाव के लिए भी चुनाव प्रभारी और चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। रेखा शर्मा राज्यसभा सांसद को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।

राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव की जिम्मेदारी

बीजेपी के सीनियर नेता राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया और महाराष्ट्र से पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय को सौंपी गई है। यह सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

बता दें कि नितिन नवीन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के साथ पार्टी के एक नये अध्याय की शुरूआत हो गई। उन्होंने जे.पी.नड्डा की जगह ली है। नवीन ऐसे समय में भाजपा अध्यक्ष बने हैं जब वह देश की राजनीति पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है और पार्टी संगठन में पीढ़ीगत बदलाव के जरिए अपना प्रभाव विस्तारित करना चाहती है। इस अवसर पर यहां भाजपा मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब वह एक कार्यकर्ता हैं और ‘‘माननीय नितिन नवीन जी’’ उनके ‘बॉस’ हैं।

VINOD SHO

इसके अलावा, पूर्व बीजेपी महासचिव राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

RAM MADHAV

आशीष शेलार को तेलंगाना कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए बनाया

भाजपा ने आशीष शेलार को आगामी तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी के साथ रेखा शर्मा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

ASHISH

बीजेपी की ओर से विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर के चुनाव की देखरेख के लिए का भी प्रभार दिया गया है।

VINOD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!