Headlines

 सिधवलिया की खबरें :  ट्रक के धक्के से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत

सिधवलिया की खबरें :  ट्रक के धक्के से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बिशुनपुरा कोठी गांव के सिधवलिया – झझवा पथ पर सिलापट लदी ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार बृद्ध महिला की मौत हों गई l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l

वहीं, दो बाइक सवार पिता और पुत्र बूरी तरह घायल हों गए l ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया ले गई जहाँ, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l बता दें कि सिधवलिया थाने के बुचेया कबीराज टोला के स्व. चंद्रकेत महतो की 62 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी देवी को महम्मदपुर के निजी क्लिनिक मे इलाज कराकर उनके दामाद महम्मदपुर थाने के बृतिया गांव के विजय कुमार दास और नाती नवीन कुमार अपनी बाइक से उनके घर ले जा रहे थे कि बिशुनपुरा कोठी गांव के सड़क पर सिलापट लदी ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया l

 

जिससे बृद्ध महिला की मौत मौक़े पर ही हों गई और पिता – पुत्र बूरी तरह घायल हों गए l मौक़े पर पहुंची थाने की पुलिस ने बृद्ध महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l वही, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज भेज दिया l

 

हालांकि बृद्ध महिला की मौत को लेकर कबीराज टोला के ग्रामीणों एवं स्वजनों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते रहे ,परन्तु पुलिस ने समझा बुझाकर शव को बरामद किया एवं गोपालगंज भेजा l वहीं, महिला की मौत से बेटी शिला देवी सहित अन्य स्वजनों का रो रो कर बूरा हाल है l पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि स्वजनों से आवेदन नही मिला है , मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी l

 

77 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 77 वा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन किया गया l गणतंत्र दिवस पूरे क्षेत्र मे सरकारी व गैर सरकारी संस्था या निजी प्रतिष्ठानो पर भी झंडोतोलन किया गया l प्रखंड कार्यालय के प्रांगण मे प्रमुख माला देवी,महम्मदपुर थाना थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद,सिधवलिया थाना सोमनाथ झा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. मनवर आलम, बी आर सी बी ई ओ अमित कुमार सहित अन्य संस्थाओ मे उनके प्रमुखो ने झंडोतोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया l वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए l मौक़े पर अन्य लोग उपस्थित थे l

 

पांच दुकानों में लगी आग लगने से लगभग 20 लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जलकर राख

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर एन एच 27 स्थित पांच दुकानों में लगी आग लगने से लगभग 20 लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जलकर राख हों गई। टायर दुकान,पान दुकान, होटल, मोटर पार्ट की दुकानों में सोमवार की रात आग लगी थी, आग स्पष्ट नहीं हो सका है, मोटर पार्ट के दुकानदार दिलीप कुमार, जनरल स्टोर के अमित कुमार होटल विजुल पटेल, मोटर पार्ट दूसरा दुकान रामप्रवेश घटना के दी गई सूचना पर महम्मदपुर थाने कि दमकल की गाड़ी पहुंची जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक धुधु कर पांच दुकान जल चुके थे,। पुलिस मामले की जांच में है l

महिला को अर्धनग्न कर पीटा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी उमेश बैठा ने रामपुर में अपने मकान पर पहुंचे तो   लाख के रंगदारी मांगे गए, विरोध किया तो उनकी पत्नी को अर्धनग्न कर पीटा गया मारपीट की गई l इस मामले में, गौतम प्रसाद ,मुगल प्रसाद , बसंत प्रसाद, कुंदन प्रसाद, संतोष प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई। पुलिस जांच में जुटी है l

 

महिला को मारपीट कर नगद और आभूषण छीना, प्राथमिकी दर्ज

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के  सिधवलिया थाना क्षेत्र रामपुर गांव की एक महिला को उसी गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारकर नगद रुपए, गहने छीन लिए जिसकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l उर्मिला देवी ने बताया कि ससुर से खरीदे गए जमीन पर पड़ोसियों की बुरी नजर लगने के बाद कन्हैया सहनी,राजु सहनी, पप्पु सहनी,इंदल सहनी, मंजु देवी और उमेश बैठा ने 4600 नगद और 5600 के गहना ले लिए तथा लाठी डंडे से हमला कर पलानी तोड़ दी और अर्धनग्न कर पिटाई की l पुलिस ने 12 लोगों पर प्राथमिकी कर मामले की जांच में जुट गई है l

यह भी पढ़े

  77 वां गणतंत्र दिवस पर लोगो ने आन बान शान से फहराया तिरंगा

खेल युवाओं को अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ता है –  विधायक मंटु सिंह

भारत वर्ष का यह विशाल वटवृक्ष संपूर्ण विश्व में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के रूप में प्रसिद्ध

एसएसपी, सारण ने देर रात्रि तक दाउदपुर, एकमा एवं रसूलपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण एवं दिए विभिन्न दिशा-निर्देश

औरंगाबाद पुलिस, सीआरपीएफ की नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन

बिहार में 2 प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सीवान जिले में चर्चित लाली यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर एवं सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार

समानता के नियमों को लेकर क्यों मचा बवाल?

77वें गणतंत्र के संदेश:2047 में भारत महाशक्ति बने

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!