Headlines

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा देर रात्रि माँझी थाना का किया औचक निरीक्षण

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा देर रात्रि माँझी थाना का किया  औचक निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा देर रात्रि में माँझी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति, थाना अभिलेखों का संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, हाजत, मालखाना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा थाना में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं थाना के कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। सारण पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

  सारण  डीएम, एसएसपी ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर की  समीक्षा बैठक

सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की  मिली धमकी, खाली कराया गया कैंपस, बम स्क्वायड तैनात

जे आर कॉन्वेंट विद्यायल दोन में 77 गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित

दारौंदा में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मना

पंचायत भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गाजे-बाजे के साथ माता सरस्वती का भव्य विसर्जन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!