Headlines

  सारण  डीएम, एसएसपी ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर की  समीक्षा बैठक

सारण  डीएम, एसएसपी ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर की  समीक्षा बैठक

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

छपरा नगर स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण की उपस्थिति में इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता, कदाचार नियंत्रण, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी, सारण द्वारा निर्देश दिया गया कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सतत गश्ती एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े

सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की  मिली धमकी, खाली कराया गया कैंपस, बम स्क्वायड तैनात

जे आर कॉन्वेंट विद्यायल दोन में 77 गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित

दारौंदा में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मना

पंचायत भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गाजे-बाजे के साथ माता सरस्वती का भव्य विसर्जन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!