
शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई सह सम्मान समारोह
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बगौरा पदस्थापित विशिष्ट शिक्षिका निहारिका वर्मा विद्यालय में अपनी महती भूमिका निभाते हुए अपनी दीर्घकालीन, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवा पूर्ण कर शनिवार को सेवा निवृत्त हुई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा श्रीमती वर्मा के स्वागत से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र -छात्राओं एवं अभिभावकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, कलम डायरी अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
अपने कार्यकाल के दौरान निहारिका वर्मा ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि बच्चों के नैतिक, सामाजिक एवं चारित्रिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विद्यार्थियों के बीच एक आदर्श शिक्षक के रूप में जाने जाते रहे, जिनकी शिक्षण शैली और अनुशासन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्मा जी राष्ट्र निर्माण में शिक्षा को माध्यम बनाकर जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया।
वही विदाई सम्मान समारोह में विजय कुमार, अमरेंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह, मनीष जी, प्रवीण तिवारी, अभिनाथ यादव आदि शिक्षकों तथा अभिभावक अंकित सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल चादर, वस्त्र आदि उपहार से सम्मानित किए।
अपने विदाई संबोधन में निहारिका वर्मा भावुक हो उठी। उन्होंने विद्यालय परिवार, सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक का असली सम्मान छात्रों की सफलता में निहित होता है। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने की अपील की।
सभी ने शुभकामनाओं और उनके स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की


