सिसवन की खबरें : किसान रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर किसान रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में किसानों का ईकेवासी किया गया और उनकी किसान रजिस्ट्री की गई। सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप में कृषि समन्वय अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी राजा कुमार और मधुकर कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनका समाधान किया गया। इससे किसानों को किसान रजिस्ट्री के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इससे किसानों को लाभ मिलेगा और वे अपनी फसल के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। किसान रजिस्ट्री कैंप के आयोजन से किसानों में खुशी की लभाव है और वे इसका लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं।
20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी कृष्णा चौधरी की पत्नी कमलावती देवी के रूप में हुई है। गिरफ्तार महिला आरोपी पर आगे की कार्यवाही करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने जानकारी दी।
यह भी पढ़े
संसद में उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रखने की मांग उठाई
बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम
भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त
बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?
35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

