Headlines

बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ

बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह, सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

हर वर्ष की भांति इस साल भी नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर गांव स्थित बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम विधिवत पूजा-पाठ व हवन-पूजन के साथ आरंभ हुआ। वेदाचार्य अनिल दुबे व आदित्य द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

हवन में पंडित राजकुमार मिश्रा, विपिन मिश्रा सहित अन्य आचार्य मौजूद रहे। वहीं भजन मंडली के ब्यास मनोज भारती के नेतृत्व में हरे राम–हरे कृष्ण का अखंड जाप शुरू होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मुखिया सह समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर दुबे के चचेरे भतीजे संजय दुबे ने बताया कि क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि व आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। आयोजन में बूढ़ा बाबा, विष्णु देव दुबे, बड़े लाल दुबे, अजीत दुबे, बिजेंद्र दुबे, पप्पू दुबे, लवकुश जायसवाल, प्रशांत पांडेय, महेश्वर दुबे सहित समस्त क्षेत्रीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा है।
बताया गया है कि शनिवार को समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े

सीवान के सराय  पुलिस ने  32 ग्राम स्मैक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!