सिसवन की खबरें : 900 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया

सिसवन की खबरें : 900 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक चले किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 900 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर में किसानों का ईकेवासी किया गया और उनकी किसान रजिस्ट्री की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से दर्जनों किसान पहुंचे थे। शिविर में कृषि समन्वय अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी राजा कुमार और मधुकर कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।शिविर का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करना था। किसानों को फार्मर आईडी और ईकेवासी के माध्यम से अपनी जमीन और फसल की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने में मदद मिली। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

 

पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत  वाहन चैकिंग अभियान चलाया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सिसवन सिवान मुख्य पथ पर मोरवान पुल के समीप चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों की सघन जाँच की गई। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, लाइसेंस और हेलमेट की जाँच की। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

 

 

जमीन विवाद में मारपीट महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर ओपी क्षेत्र के माधवपुर गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी अभिषेक महतो की पत्नी गुड़िया देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

मारपीट की घटना में एक महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
आपसी विवाद में महिला घायल सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र का स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी सुरेश बांसफोर की पत्नी मीरा देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

शराब पीने के आरोप में  दो व्‍यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विमलेश सिंह और ललन शाह शामिल हैं। दोनों आरोपियों को आगे की कार्यवाही के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। सिसवन थाना अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी दी है।

 

पैक्सों के मतदाता सूची का  हुआ अंतिम प्रकाशन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत दवा आपत्तियों का तिथि समापन के पश्चात प्रखांतर्गत चार पंचायतों कचनार, नया गाँव, भागर, और बघौना पैक्स के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 फरवरी 2026 को प्रखंड मुख्यालय पर किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आपत्तियां और दावे की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया । राजेश कुमार ने बताया कि पैक्स निर्वाचन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और पैक्स निर्वाचन में भाग लें।

 

रेफरल अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष को लेकर बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एम सामीउद्दीन, एज़ाद बीएचएम जितेंद्र दत्त गुप्ता, रवि कुमार श्रीवास्तव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर रामबिहारी प्रसाद, यूनिसेफ के मॉनिटर अमित कुमार सिंह, सभी एएनएम, आशा और आशा फैसिलिटेटर शामिल हुए।

बैठक में मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य 0-5 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से बचाना है।

इस अभियान के तहत डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, पोलियो, टीबी, खसरा और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़े

सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बनारस में 2 वर्षों से सीवर जाम, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर

असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया

सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!