काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, मूर्तियों को कराया शैय्याधीवास
वाराणसी के यज्ञाचार्य के निर्देशन में प्राण-प्रतिष्ठा आज
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव स्थित मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत चल रहे नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आगे-आगे भक्त ध्वज लेकर चल रहे थे, जबकि झांकी के पीछे गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में श्रद्धालु नाचते-झूमते और जयकारा लगाते चल रहे थे।
यह शोभायात्रा एकड़ीपुर गांव का भ्रमण करते हुए महापंडित राहुल सांकृत्यायन गेट पहुँची, जहाँ से परसा बाजार होकर प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर पहुँचा। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा पुनः मां काली स्थान लौटी, जहाँ शैय्याधीवास की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।
रविवार को वाराणसी से आए यज्ञाचार्य रामभद्र ओझा की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर मुखिया काजल तिवारी मुखिया प्रतिनिधि श्याम किशोर तिवारी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।
विधायक ने यज्ञशाला पहुँचकर पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

एकमा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव में आयोजित प्रतिष्ठात्मक श्री शतचंडी महायज्ञ में स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने यज्ञशाला पहुँचकर मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधायक ने यज्ञ स्थल का नमन कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।
विधायक ने यज्ञ स्थल का भ्रमण कर यज्ञ की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यज्ञ समिति से बातचीत करते हुए पूछा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा या असुविधा तो नहीं है। साथ ही आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
यह भी पढ़े
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी
रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी

