Headlines

गया पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा:दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी हुई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गया पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा:दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी हुई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गया जिले की कोंच थाना पुलिस ने रविवार दोपहर दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने दी।एक मामले में, पुलिस ने कोंच डिह गांव के विक्रम साव उर्फ हरदेव साव को गिरफ्तार किया है।

 

उस पर शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने का आरोप है। उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया।दूसरे मामले में, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ कुंई गांव में छापेमारी की।

 

इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी विनय यादव को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों अभियुक्तों की कोविड-19 जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गया पुलिस द्वारा जिले भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन छापेमारी और गश्त की जा रही है।

यह भी पढ़े

10 फरवरी 📜 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस  

10 फरवरी 📜  विश्व दाल (दलहन) दिवस  पर विशेष

10 फरवरी 📜  राजा बख्तावर सिंह के  बलिदान दिवस पर विशेष

10 फरवरी 📜  सालों पहले हुआ था Seat Belt का आविष्कार! ऐसे बनी वाहन की सबसे मुख्य सेफ्टी फीचर, जानें डिटेल्स 

सिधवलिया की खबरें :  ट्रक खराब हो जाने से  भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई

पटना होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र  हुए सम्‍मानित 

तीसरी पुण्यतिथि पर याद की गईं समाजसेविका अरुण लता सिन्हा

📜 09 फरवरी 📜  वीर महापुरूष ‘तेलंगा खड़िया’ की जयंती पर विशेष

Leave a Reply

error: Content is protected !!