Headlines

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत

10 से 27 फरवरी तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ अमलेश कुमार, सीएचसी के चिकित्सक कौशलेंद्र कुणाल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, बीसीएम प्रियंका कुमारी, वीबीडी सुपरवाइजर सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान की औपचारिक शुरुआत सीओ अमलेश कुमार ने अपनी लंबाई नपवाकर और स्वयं दवा का सेवन कर की। उन्होंने प्रखंड व नगरवासियों से अपील की कि फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग के लिए दवा अवश्य खाएं, क्योंकि यह रोग लंबे समय तक अनदेखा करने पर गंभीर रूप ले सकता है।
सीओ अमलेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। यह भारत सरकार के राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हिस्सा है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदी घर-घर जाकर लोगों को डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा खिलाएंगी। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह दवा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों ने स्वयं दवा का सेवन कर जन-जागरूकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़े

केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्‍द्र सिन्‍हा को किया सम्मानित

जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे-लोकसभा अध्यक्ष

विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?

शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?

रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..

बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!