केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्द्र सिन्हा को किया सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

डॉ. बी. सहनी के 101वीं जयंती के अवसर पर 8 फरवरी 20 26 को होमियोपैथिक साइंस काँग्रेस-2026 का आयोजन ए. एन. सिन्हा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल स्टडीज पटना के प्रांगण में आयोजित हुआ।
इस साइंस काँग्रेस का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री डॉ. राज भूषणा चौधरी, बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद, केन्द्रीय होमियोपैथिक परिषद्, भारत सरकार, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामजी सिंह, प्रेसिडेंट एजुकेशन बोर्ड एन. एच. सी. नई दिल्ली डॉ। रजत चटोपाध्याय, डॉ. मृदुल कुमार सहनी एवं डॉ. आदिल चिंतन बाला ने संयुक्त रूप के दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सीवान के प्रतिष्ठित वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक एनं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एच0एम0ए0आई0 डॉ. यतीन्द्रनाथ सिन्हा को केन्द्रीय मंत्री माननीय डॉ. राज भूषण चौधरी एवं बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस समारोह में पूरे देश एवं बिहार के कोने-कोने से चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे। मंच पर एचएमएआई बिहार के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं महासचिव- डॉ. बी. के. तिवारी उपस्थित थे।
डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा के सम्मानित होने पर सीवान वासियों में काफी खुशी का जताया है। उक्त जानकारी रंगकर्मी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
यह भी पढ़े
विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?
शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?
रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..
बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

