Headlines

सीवान की खबरें : हत्याकांड में संलिप्त  नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

सीवान की खबरें : हत्याकांड में संलिप्त  नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ओवर ब्रीज के पास प्रिंस यादव की हत्या कर शव को फेक देने की घटना कारित की गयी थी। जिस संबंध में मृतक के परिजन के फर्दब्यान के आधार पर मैरवा थाना द्वारा धारा-103(1)/238 के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड में नामजद अभियुक्त ताजाउद्दीन खान, पिता-मजीद खान, साकिन ईग्लिस, थाना-मैरवा, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

ताजाउद्दीन खान, पिता-मजीद खान, साकिन ईग्लिस, थाना-मैरवा, जिला-सिवान।

 

 

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

हुसैनगंज थाना को 01 लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें वादनी द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग बच्ची के साथ 01 व्यक्ति द्वारा अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई। जिस संबंध में उक्त दी गयी लिखित आवेदन के आधार पर हुसैनगंज थाना अन्तर्गत धारा-64/303(2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटनास्थल की जाँच थानाध्यक्ष हुसैनगंज थाना एवं FSL टीम द्वारा की गई है।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर हुसैनगंज थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त नामजद आरोपी दुर्गेश प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :

दुर्गेश प्रसाद, पिता-स्व० देवनाथ प्रसाद, साकिन-बल्ली, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान।

सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर….

यह भी पढ़े

ग्रामीण बैंक के द्वारा वित्तिय साक्षरता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाईल बरामद कर वास्‍तविक धारक को दिया गया

इमरान हुसैन बने छात्र जदयू के सारण जिला उपाध्यक्ष

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का  हुआ शुभारम्भ

अपराधियों ने CSP  लुट कांड को केस  उठाने  के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्‍टल  सटा धमकाया

दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!