Headlines

हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में कचरा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में कचरा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान  जिले के हसनपुरा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में कचरा डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। रिहायशी इलाके के समीप सीवान–सिसवन मुख्य पथ के किनारे खुले में कचरा फेंके जाने से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

वार्डवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां नियमित रूप से कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से निकलने वाले सामान्य कचरे के अलावा अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट और मरे हुए जानवरों को भी इसी स्थान पर खुले में फेंक दिया जाता है।

इससे वातावरण दूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कचरे के ढेर के कारण इलाके में मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे आसपास के घरों में रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

वार्ड 17 के निवासियों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन को इस संबंध में मौखिक और लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से फेल नजर आ रही हैं। मुख्य सड़क के किनारे कचरे का अंबार लगने से राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके से कचरा डंपिंग स्थल को तत्काल हटाया जाए और कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जाए।

इस संबंध में सिवान के जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है और नगर पंचायत प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।अब देखना यह होगा कि प्रशासन अपने आश्वासन पर कितनी जल्दी अमल करता है और वार्ड 17 के लोगों को इस गंभीर समस्या से कब तक राहत मिलती है।

यह भी पढ़े

मांझी की खबरें :  दाउदपुर रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया  निरीक्षण

ग्रामीण बैंक के द्वारा वित्तिय साक्षरता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाईल बरामद कर वास्‍तविक धारक को दिया गया

इमरान हुसैन बने छात्र जदयू के सारण जिला उपाध्यक्ष

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का  हुआ शुभारम्भ

अपराधियों ने CSP  लुट कांड को केस  उठाने  के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्‍टल  सटा धमकाया

दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!