Headlines

विधानसभा सत्र में रोहनिया विधायक ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु किया मांग

विधानसभा सत्र में रोहनिया विधायक ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु किया मांग

@ क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर,क्षेत्र वासियों ने विधायक का किया आभार व्यक्त

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

रोहनिया / विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल महोदया के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद करते हुए रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने अपने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। जिसमें पहला रोहनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहनसराय चौराहे पर अत्यधिक यातायात एवं भीड़भाड़ को देखते हुए वहाँ ग्रेड सेपरेटर (फ्लाईओवर) के निर्माण की मांग की।

तथा दूसरा मोहनसराय अदलपुरा मार्ग के शीघ्र चार-लेन चौड़ीकरण कराए जाने का अनुरोध किया। और तीसरा अखरी से बच्छाव, करसड़ा एवं बेटवार होते हुए चुनार मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित कर चौड़ीकरण कराए जाने की मांग रखी। जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और रोहनिया विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!