वाराणसी में शंकराचार्य जी की पत्रकार वार्ता

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी,18.2.26 / उत्तरप्रदेश सरकार को 40 दिन में गौमाता को राज्य माता घोषित करने एवं गोकशी बंद कराने हेतु दिए गए समयावधि के 20 दिन पूर्ण होने पर कल दिनांक 19.2.26 दिन गुरुवार को मध्याह्न 1 बजे से परमाराध्य परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज कल पत्रकार बंधुओं से वार्ता करेंगे।
उक्त अवसर पर इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के आप पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।
पत्रकार वार्ता का समय~मध्याह्न 1 बजे स्थान~श्रीविद्यामठ,श्रीकाशी।
दिनांक~19.2.26,कल।
संजय पाण्डेय~मीडिया प्रभारी।
परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज।
