Headlines

भारत और फ्रांस ने अपने रिश्तों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया है

भारत और फ्रांस ने अपने रिश्तों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनएल मैक्रों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। इस क्रम में वह मंगलवार सुबह ही मुंबई पहुंचे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर इमैनुएल मैक्रों की अगवानी की। फडणवीस ने मैक्रों के मुंबई पहुंचने के कुछ देर बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुंबई में आपका स्वागत है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों के मुंबई पहुंचने पर उनका हार्दिक स्वागत है। महाराष्ट्र आपका स्वागत करता है। राष्ट्रपति मैक्रों और पूरे फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के सुखद प्रवास और सफल यात्रा की कामना करता हूं।” मैक्रों का स्वागत करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मरीन ड्राइव पर ‘जॉगिंग’ के साथ दिन की शुरुआत की, उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे। वहीं इमैनुएल मैक्रों की जॉगिंग के चलते मुंबई पुलिस ने भी आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की हुई थी।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगेट मैक्रों ने मुंबई में भारत की कुछ प्रमुख फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सिनेमा, संस्कृति और सहयोग पर जीवंत चर्चा हुई। ताज महल पैलेस होटल में दोपहर के भोज पर लगभग 12:30 बजे यह मुलाकात शुरू हुई जो दो घंटे तक चली। इसमें जोया अख्तर, शबाना आज़मी, मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर, कबीर खान, नीरज घायवान, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

पीएम मोदी इमैनुएल मैक्रों का जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होने एक पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुंबई में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई! उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने दिन में अपनी दौड़ का भी आनंद लिया।”

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुंबई में एक कार में साथ सफर किया। दोनों नेता भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम के लिए जा रहे थे। मैक्रों ने इस कार राइड की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा , ‘Jai Ho’। यह छोटा-सा पल दोनों देशों के गहरे और दोस्ताना रिश्ते की झलक दिखा रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि लोक भवन में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत और प्रेस बयान के बाद अब दोनों नेता आगे के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनोवेशन फोरम इनमें से एक प्रमुख कार्यक्रम था।

विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान

भारत और फ्रांस ने अपने रिश्तों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने का वादा किया। दोनों नेताओं ने कहा कि बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक स्थिरता की ताकत बनी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया बयान में कहा, “दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। ऐसे माहौल में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता की ताकत है। हम फ्रांस की विशेषज्ञता और भारत के स्केल को जोड़ रहे हैं।”

रक्षा, हाई-टेक और रिन्यूएबल एनर्जी में बड़े समझौते

बातचीत के बाद भारत और फ्रांस ने कुल 21 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इनमें रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, हाई टेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं। एक प्रमुख रक्षा समझौते के तहत भारत में हैमर मिसाइल बनाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और फ्रांसीसी कंपनी Safran के बीच जॉइंट वेंचर हुआ।

इसके अलावा भारतीय सेना और फ्रांसीसी लैंड फोर्सेज के बीच अधिकारियों के आपसी तबादले का प्रावधान भी किया गया। ये कदम दोनों देशों की सेनाओं के बीच और मजबूत सहयोग का रास्ता खोलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को ‘भारत-फ्रांस नवोन्मेष वर्ष’ 2026 का उद्घाटन किया। दशकों पुराने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद, दोनों नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुंबई में भारत-फ्रांस वर्ष नवाचार वर्ष 2026 समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एकसाथ दिखे। यहां गेटवे ऑफ इंडिया पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “हमें वर्ष 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में चिह्नित करते हुए खुशी हो रही है। हम अपनी साझेदारी को लोगों के बीच साझेदारी में बदल रहे हैं!”

Leave a Reply

error: Content is protected !!