सहुली घिसनापुर हनुमान मंदिर में सती चरित्र कथा का हुआ प्रारंभ
भक्ति और त्याग की मिसाल बन गई
श्रीनारद मीडिया, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के सहुली घिसनापुर में प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर में गुरुवार से पांच दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं सती चरित्र कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रयागराज से पधारीं प्रख्यात कथावाचिका *साधना तिवारी ने कथा के प्रथम दिवस पर माता सती के जन्म, उनके दिव्य स्वरूप और अनन्य भक्ति का वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भक्ति और त्याग की मिसाल है सती चरित्र:
साधना तिवारी ने व्यास पीठ का पूजन करने के बाद कथा आरंभ करते हुए कहा, “माता सती का जीवन निस्वार्थ प्रेम, अटूट श्रद्धा और पतिव्रता धर्म का सर्वोच्च आदर्श है। दक्ष प्रजापति की पुत्री होते हुए भी उन्होंने बचपन से ही महादेव को अपना सर्वस्व मान लिया था।”
उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में समझाया कि कैसे एक भक्त की अडिग तपस्या भगवान शिव जैसे वैरागी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। “सती ने न केवल शिव को पति रूप में स्वीकार किया, बल्कि उनके लिए अपना जीवन भी समर्पित कर दिया — यही सच्ची भक्ति है!”
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:
गुरुवार को कथा के पहले दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। साधना तिवारी द्वारा गाए गए भजनों पर भक्त झूम उठे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से आकाश गुंजायमान रहा।
माता सती दक्ष प्रजापति की पुत्री थीं। बचपन से ही उनका मन भगवान शिव में लगा था। दक्ष ने शिव को अपमानित किया, लेकिन सती ने शिव के प्रति अपनी भक्ति न छोड़ी। यज्ञ कुंड में कूदकर उन्होंने अपना शरीर छोड़ दिया — यह आत्मत्याग भक्ति का सर्वोच्च रूप है।
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर भक्ति और त्याग की इस महान कथा का लाभ उठाएं। साथ ही प्रतिदिन आकर प्रदक्षिणा करे भगवान के चारों ओर घूमकर अपनी भक्ति, समर्पण और पवित्रता यज्ञशाला की प्रदक्षिणा करने से अग्नि की पवित्रता, मंत्रों की शक्ति, सती की भक्ति — सबको अपने अंदर लेना चाहिए।
यह भी पढ़े
TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी
साहेबगंज के जेई को 9 हजार पड़े भारी, घात लगाए बैठी टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
एक नजर की खबरें : पीएम मोदी से मिले गूगल के CEO सुंदर पिचाई..!
सिधवलिया की खबरें : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत , ट्रैक्टर पलटा
