सिधवलिया की खबरें : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत , ट्रैक्टर पलटा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झझवा – सिधवलिया पथ पर मंगोलपुर मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, दोनो युवकों को बचाने के कर्म मे ट्रैक्टर असंतुलित हो कर पलट गई l
मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव निवासी वीरेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है तथा घायल युवक थाने के बलीछापर गांव के राम बहादुर यादव का पुत्र लवकुश यादव है जिसका इलाज सिवान मे चल रहा है l जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि नौ बजे के करीब सोनू अपने साथी लवकुश के साथ बाइक से सिधवलिया चीनी मिल से घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है जिसका इलाज सिवान मे चल रहा है l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
महम्मदपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
4 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के ढेहा सुपौली गांव मे छापेमारी कर 4 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l दरोगा विवेक कुमार ने बताया कि ढेहा सुपौली के माया महतो को 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया गया l
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में पांच महिला सहित सात व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के लोहिजरा गांव मे एक आँगनबाड़ी मे बच्चों को झगड़ा के विवाद में हुई मारपीट मे पांच महिला सहित सात व्यक्ति घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधवलिया मे चल रहा है परन्तु तीन व्यक्तियों की हालत नाजूक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l घायलों मे भागरासन महतो,सपना कुमारी,अनिता कुमारी,कुसुम देवी,प्रमिला कुमारी,ब्रम्हादेव महतो और कैलासो देवी हैँ जिनमे चिकित्सकों ने भागरासन महतो,प्रमिला कुमारी और कैलासो देवी को बेहतर इलाज हेतु गोपालगंज रेफर कर दिया है l
यह भी पढ़े
सिसवन सीओ ने खुले में बिक रहे मांस, मछली, मुर्गापर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
मुगलों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाने वाले महान योद्धा थे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज
अब पति भी निभाएंगे जिम्मेदारी, सास-बहू मिलकर लेंगी समझदारी का फैसला
अब पति भी निभाएंगे जिम्मेदारी, सास-बहू मिलकर लेंगी समझदारी का फैसला
निक्षय मित्र योजना : डाॅ अंजू सिंह ने छपरा 55 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण
अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति देख भड़का एक्टिविस्ट,क्यों?
22 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने की संभावना है
भारत अपना स्वदेशी AI तंत्र विकसित कर रहा है
मैक्रों ने भारत-राफेल सौदे का किया पूर्ण समर्थन
