Headlines

सीवान के लाल अमितेंद्र नाथ सिन्हा (आई.पी.एस)  हुए सम्‍मानित

सीवान के लाल अमितेंद्र नाथ सिन्हा (आई.पी.एस)  हुए सम्‍मानित

राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त” पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस ” एवार्ड  मिला

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

स्वतंत्रता सेनानी एवम् जनकवि स्वर्गीय रामलखन सिंह के परपौत्र तथा सीवान के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक सह एच.एम.ए.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यतींद्र नाथ सिन्हा एवम् श्रीमती बच्ची देवी, शिक्षिका के ज्येष्ठ पुत्र अमितेंद्र नाथ सिन्हा (आई.पी.एस) आई.जी., सी.आर.पी.एफ, भुवनेश्वर (ओडिशा) जो एक कुशल प्रशाश्निक पदाधिकारी होने के साथ ही सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, संवेदनशील, सहज व्यक्तित्व के निर्विवाद अप्रतिम सौंदर्य और महानतम प्रतिभा के अनोखे मिश्रण को समेटे सीवान जिला के सिहौता बंगरा की मिट्टी के लाल को मनुष्यता की उच्चतम शिखर पर स्थापित कर दिया।

 

इन्हीं सारी विशेषाओं की वजह से इन्हें सी.आर.पी.एफ. के 87 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोवाहटी (आसम) के इंदिरा गांधी ऐथ्लेटिक स्टेडियम में दिनांक 19 से 21 फरवरी, 2026 तक तीन दिवसीय समारोह में  राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त” पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस ” एवार्ड को समारोह के उदघाटन कर्ता एवं मुख्य अतिथि   जी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक सी.आर.पी.एफ., नई दिल्ली ने भेंट कर अमितेन्द्र नाथ सिन्हा को सम्मानित किया।
श्री सिन्‍हा के सम्‍मानित होने के उनके परिवार, परिजनों एवं शुभचिंतकों में प्रसन्‍नता है।

यह भी पढ़े

TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी

साहेबगंज के जेई को 9 हजार पड़े भारी, घात लगाए बैठी टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

एक नजर की खबरें :  पीएम मोदी से मिले गूगल के CEO सुंदर पिचाई..!

सिधवलिया की खबरें : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत , ट्रैक्‍टर पलटा

Leave a Reply

error: Content is protected !!